BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 day ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

प्रांतों के किसानों की हकमारी कर रहे एक जालसाज को नालंदा साइबर थाने की पुलिस ने दबोचा

कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर फर्जी अकाउंट पर मंगवाता था रूपये वर्ष 2021 से 2024 तक के निबंधित...

कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर फर्जी अकाउंट पर मंगवाता था रूपये

वर्ष 2021 से 2024 तक के निबंधित किसानों से कर रहा था संपर्क 

पास से 6.51 लाख नकद,15 एंड्राइड मोबाइल फोन कई बैंक के डेबिट कार्ड, एक कंट्री मेड पिस्टल व दस कारतूस बरामद

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय)। किसानों की मेहनत की कमाई बड़े ही आसानी से डकारने वाला एक जलसा आज नालंदा साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जालसाज की कारस्तानी से नालंदा के अलावे दूसरे जिलों के किसान भी अपनी मेहनत की कमाई गवां बैठे हैं। खबर है कि गलत तरीके से कमाये पैसे से इसने कई बड़ी संपत्तियां भी अर्जित की है।

किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं का दिखता था सब्जबाग 

दरअसल यह ठग किसानों को कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का शब्द भाग दिखाता था फोन पर संपर्क कर प्रधानमंत्री सूखा राहत योजना सहित कई योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इनसे मोटी उगाही कर लेता था।ठग के पास से अभी तक साइबर पुलिस के हाथ नालंदा के अलावे गया,पटना के अलावे पटना के पुनपुन सहित चार प्रखंडों के किसानों से संबंधित उनके मोबाइल नंबर व निबंधित से संबंधित जानकारी का ब्योरा जालसाज के पास से मिला है।

इस पूरे मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि इस जालसाज के द्वारा अभी  करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। जिसकी जांच काफी ही सूक्ष्म तरीके से किया जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी नवादा जिले के टाउन थाना क्षेत्र के गुनवा गांव से साइबर थाने की पुलिस ने की इसकी पहचान नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के कतरीडीह निवासी शशिकांत कुमार के रूप में की गई है।

साइबर थाना अध्यक्ष ज्योति शंकर ने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 को साइबर थाने में कृषि योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला किसानों द्वारा दर्ज कराये गये। जांच के क्रम में पता चला कि कई ऐसे लोग हैं, जिनसे इस तरह की ठगी की गई है। जालसाज के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी।

टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन में मिले कई साक्ष्य

साइबर थाने की पुलिस को टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन में इस जलसच के खिलाफ कई ठोस साक्ष्य मिले हैं।  मसलन यह फ्रॉड कई सिम कार्ड का प्रयोग करता था। हालांकि यह मोबाइल सेट नहीं बदलता था। एक ही मोबाइल फोन से विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड का प्रयोग कर किसानों से ठगी किया करता था।

इस जलशा के खिलाफ तकनीकी अनुसंधान कर रही साइबर थाने की पुलिस उसे वक्त इसके करीब पहुंच गई, जब इसने अपने फर्जी अकाउंट से एक मजदूर के अकाउंट में कुछ रुपए ट्रांसफर किये। यही से यह साइबर पुलिस के सर्विलांस पर आ गया। इसके पास से पास से 6.51 लाख नकद,15 एंड्राइड मोबाइल फोन, कई बैंक के डेबिट कार्ड, एक कंट्री मेड पिस्टल व दस कारतूस बरामद किया गया है। 

सरकार के सोच के अनुरूप नालंदा साइबर थाने की पुलिस साइबर अपराध की रोकथाम एवं इनसे जुड़े साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर तत्पर है। साइबर क्राइम से संबंधित किसी तरह की शिकायत मिलने पर हमारी टीम उसपर गहन अध्ययन के साथ-साथ विशेष जांच पड़ताल करती है। साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य इकट्ठा करना भी साइबर थाने पुलिस की पहली प्राथमिकता रही है।  ठोस साक्ष्य के आधार पर ही आरोपितों को सजा दिलवाने में मदद मिलती है। 

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top