BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
7 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 week ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
Advertisement

नालंदा : एकंगरसराय के शोवपुर पंचायत के बढारी तटबंध मरम्मती कार्य प्रगति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 21 जून 2025 को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड एकंगरसराय अंतर्गत के...

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 21 जून 2025 को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड एकंगरसराय अंतर्गत के शोवपुर पंचायत के बढारी तटबंध मरम्मती कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया , साथ ही मंडाछ पंचायत के बेलदारी विगहा में संपर्क पथ मरम्मती कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया । वर्तमान में लोकाईन नदी का जलस्तर काफी कम होने के कारण बाढ़ का खतरा कम हुआ है।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध मरम्मती के कार्य में हर हाल में तेजी लाना सुनिश्चित करें , ताकि भविष्य में बाढ़ विभिषिका से बचा जा सके । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल द्वारा बेलदारी विगहा सड़क संपर्क कटाव की युद्ध स्तर पर मरम्मती करते हुए आवागमन को दुरुस्त किया गया है, जिसका स्थलीय निरीक्षण उनके द्वारा स्वयं किया गया।

बेलदारी विगहा सड़क का सम्पर्क मंडाछ,गोनाई विगहा,फरगुसराय, शिवशंकर पुर,ठीकहीपर, लालाविगहा,पुलपर,गजोपर,जगदारी, मठपर, पोरावां,बासविगहा, रसलपुर, आदि सहित मसौढ़ी, जहानाबाद, पटना जिला को जोड़ती है। बाढ़ से बचाव के लिए एनडीआरएफ की एक टीम बेलदारी विगहा में कैंप कर रही है जिसमें 30 महिला पुरुष जवान, सहित चार वोट है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत ही प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू किया जा सके ।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला आपदा प्रबंधन द्वारा वर्तमान में चार सामुदायिक रसोई संचालित किया गया है, कुल ब्रीच पॉइंट की संख्या 8 , प्रभावित पंचायतों की संख्या 5 , प्रभावित गांवों की संख्या 12 , 362 प्रभावित लोगों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया है , 362 लोगों के बीच पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है , 101.20 क्विंटल पशु चारा का वितरण सुनिश्चित किया गया है ।

बेलदारी विगहा में वर्तमान में पशुओं के लिए मुफ्त आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है । साथ ही बाढ़ चिकित्सा शिविर में बाढ़ प्रभावित महिला, पुरुष,बुजुर्ग व बच्चे को मुफ्त इलाज करते हुए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल को निर्देश देते हुए कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंध मरम्मती के लिए ईसी बैग, बालू भरे बोरे, बांस बल्ला, पर्याप्त मात्रा में श्रमिक, रात्रि में लाइटिंग, वाहन, ट्रैक्टर आदि पूर्व से ही हमेशा तैयार रखें, ताकि कहीं से भी तटबंध टूटने की सूचना प्राप्त होते ही तटबंध मरम्मती का कार्य तुरंत किया जा सके।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत विद्युत आपूर्ति के लिए कार्य प्रगति पर है ।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा ,अनुमंडल पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी गण , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top