BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

बोलेरो में 48 पेटी बंटी-बबली देशी शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

डुमरांव. गुरूवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने...

डुमरांव. गुरूवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने बुधवार की देर रात चक्की में भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने चक्की के भरियार बाजार के समीप से एक बोलेरो गाड़ी से कुल 432 लीटर देशी शराब बरामद किया है. मामले में पुलिस ने भरियार के ही चालक सह तस्कर को धर दबोचा है.

एसडीपीओ ने बताया कि बुधवार की रात चक्की ओपी प्रभारी को सूचना मिली कि एक शराब लदे वाहन भरियार बाजार को पार कर रहा है. इसकी सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने अतिरिक्त बल भेजकर जांच शुरू कराया. पुलिस ने एक बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या डबल्यूबी 06 जे 3896 को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को 432 लीटर देशी शराब बरामद हुआ.

पुलिस को देखते वाहन चालक सह तस्कर भागने लगा, जिसको दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया. चालक सह तस्कर की पहचान भरियार गांव के नारायण प्रसाद, पिता हीरालाल तुरहा के रूप में हुई है. अभियुक्त शराब तस्करी में पहले के भी दो मामलों में संलिप्त था.गाड़ी की तलाशी लेने पर उक्त गाड़ी में कुल 48 पेटी बंटी बबली देशी शराब, प्रत्येक पेटी में कुल 45 पीस, सभी 48 पेटी में कुल 2160 पीस, मात्रा-432 ली देशी शराब तथा दो मोबाईल (एक एण्ड्रायड एवं एक की पैड) बरामद किया गया।

साथ ही उक्त वाहन को जप्त किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है. वहीं वाहन को जब्त कर आगे की कारवाई की जा रही है. टीम में शामिल सदस्यों में पुअनि राजेन्द्र प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष चक्की ओपी, गुलशन कुमार, विक्की कुमार, नितीश कुमार, मनिकांत कुमार, सुरेश सिंह, संजय कुमार पाण्डेय कमलेश यादव एवं चालक रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top