BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

जीवनदायनी गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेवारी,आइये मिलकर गंगा को अविरल बनाये : जिलाधिकारी

अपर निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में स्वच्छता ही सेवा विशेष कार्यक्रम...

अपर निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में स्वच्छता ही सेवा विशेष कार्यक्रम 4.0 के आयोजन हेतु बक्सर जिला को चयनित किया गया।

बक्सर। जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति, बक्सर की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता जागरूकता हेतु सांकेतिक दौड़, पौधारोपण व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सर्वप्रथम नाथ बाबा घाट पर युवाओं द्वारा गंगा घाट किनारे एक घंटे तक श्रमदान किया गया। 

तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी द्वारा नाथ बाबा घाट से कवलदह पोखर तक  स्वच्छता जागरूकता हेतु सांकेतिक दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। युवाओं में स्वच्छता सांकेतिक दौड़ के माध्यम से शहरवासियों को गंगा नदी की स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया।

स्वच्छता सांकेतिक दौड़ नाथ बाबा घाट से किला मैदान, पुलिस चौकी, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए शहीद स्मारक कवलदह पोखर पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला गंगा समिति द्वारा निरंतर रूप से जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से गंगा की स्वच्छता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। शहरवासियों को स्वच्छता हेतु आगे आकर इस मुहिम में भाग लेना होगा। 

स्वच्छता अभियान में जन जन की भागीदारी ही इस मुहिम  को सफल बना सकती हैं। आज समय यह है कि हम सब यह संकल्प लें कि गंदगी से अपने समाज को मुक्त करायेंगे और अपने बक्सर को स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे भारत में अव्वल बनायेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वच्छता हेतु शपथ भी दिलाया गया। तत्पश्चात् एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के तहत कवलदह पोखर में पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, प्रशिक्षु आईएएस प्रतीक्षा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री आशुतोष गुप्ता, नोडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, डीपीओ जिला गंगा समिति, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, अभिराम सुंदर युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र के साथ फाउंडेशन स्कूल के एन सी सी के कैडेट्स व अन्य लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top