BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
6 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी: विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली

– 10 फरवरी तक ओपीडी में होगी विशेष रूप से स्क्रीनिंग – गलत खान- पान, रहन सहन के कारण बढ़...

– 10 फरवरी तक ओपीडी में होगी विशेष रूप से स्क्रीनिंग

– गलत खान- पान, रहन सहन के कारण बढ़ रहा है कैंसर का खतरा 

मोतिहारी। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर जिले के सदर अस्पताल परिसर से एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इसे सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान द्वारा हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। इस रैली में सदर हास्पिटल के एनसीडी सेल के सभी सदस्य एवं पारामेडिकल छात्राएँ मौजूद थीं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारे भी लगाए गए।उपस्थित सभी लोगों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने कहा कि गलत खान- पान, रहन सहन के कारण कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि

कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से प्रमुख है। कैंसर के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों की मौत होती है। जिसमें पूरी दुनियां में हर छठी मौत कैंसर के कारण हो रही है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

10 फरवरी तक ओपीडी में होगी विशेष रूप से स्क्रीनिंग:

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष रूप से 10 फरवरी तक ओपीडी में स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं है। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पीके सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर स्थित ओपीडी के कमरा में होमी भाभा कैंसर संस्थान सह शोध संस्थान की टीम द्वारा सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक स्क्रीनिंग, उपचार के साथ ही जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान लोगों के मुंह, स्तन, गर्भाशय संबंधी कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप के स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही विभिन्न गैर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद के सेवन से करें परहेज:

डॉ पी के सिन्हा ने बताया कि कैंसर के खतरों से बचाव के लिए सावधानी व जागरूकता जरूरी है। संयमित जीवनशैली व उचित खान- पान, शराब,  धूम्रपान व तंबाकू उत्पाद के सेवन से परहेज करने मात्र से कैंसर के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस रोग से संबंधित लक्षणों की समय पर पहचान और उचित जांच के बाद से कैंसर का इलाज संभव है।

इस मौके पर सीएस डॉ श्रवण कुमार पासवान, डीएस डॉ अवधेश कुमार, डैम, डीपीसी, आशिष रंजन, डॉ राहुल राज, होमी भाभा कैंसर संस्थान से सालिनी चौधरी, डॉ भाब्या, सोनी कुशवाहा पूनम कुमारी, चाँदसी कुमार, उत्कर्ष उज्जवल एवं ए एन एम स्कूल की छात्रा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top