BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

खुशखबरी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान 

जिले में ट्रू-नेट मशीनों की संख्या पहुँची 16, पहले से 7 मशीन हैं कार्यरत  मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी...

जिले में ट्रू-नेट मशीनों की संख्या पहुँची 16, पहले से 7 मशीन हैं कार्यरत 

मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी और एक घंटे में एमडीआर की मिलती है रिपोर्ट 

मोतिहारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 9 ट्रू-नेट मशीन लगाई गई है। यह अगले सप्ताह से काम करने लगेगी। जिले में पूर्व से 7 ट्रू नेट मशीन कार्यरत है। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि ट्रू-नेट मशीन के लगने से जिले में अब टीबी मरीजों की जांच में क्रांति आएगी।

पहले जिला यक्ष्मा केंद्र मोतिहारी एवं अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में “सीबी नेट” मशीन ही था, जिसमें एक साथ नॉर्मल टीबी एवं एमडीआर की जांच होती थी। इस जाँच में 2 घंटा से अधिक का समय लगता था। अब नये मशीन के आने से समय की भी काफ़ी बचत होगी।

ट्रू नेट मशीन से मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी और एक घंटे में एमडीआर की रिपोर्ट मिल जाती है। पहले ट्रू नेट मशीन से कोरोना का जांच होता था। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिले में सरकारी संस्थान में 1 हजार 494 इलाजरत एवं 4 हजार 5 सौ 8 (कुल 6 हजार 2) टीबी के मरीज हैं। 

इन संस्थानों में लग चुकी है मशीन

टीबी मरीजों की पहचान करने हेतु जिले के आदापुर, रामगढ़वा, सुगौली, पहाड़पुर, केसरिया, बंजरिया, छौड़ादानो, पताहीं, मेहसी में ट्रू नेट मशीन लगाये गये हैं। 

टीबी मुक्त पंचायत की ओर अग्रसर होगा जिला

सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह एवं एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि इन अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से टीबी की जांच में तेजी आएगी और जिले में टीबी मुक्त अभियान को गति मिलेगी।

स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। उनके बलगम का सैंपल लेकर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया जाएगा। इस प्रकार टीबी मरीजों का पता लगाने के साथ दवाओं का पूरा कोर्स चलाकर टीबी ठीक कर जिले को टीबी मुक्त बनाया जाएगा।

डॉ पासवान ने बताया कि एकबार टीबी की दवा ज़ब शुरू हो तो भूलकर भी दवा का सेवन बीच में न छोड़े, अन्यथा इसका बिगड़ा हुआ रूप एमडीआर का खतरा हो जाता है।

जिला यक्ष्मा केंद्र के लैब टेक्निशियन मनु सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 टीबी मरीजों की जांच स्वास्थ्य केंद्र पर की जाती है। अरविन्द कुमार टीबी एचबी ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता के अनुसार, टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top