BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर समाज में व्याप्त असामानताओं को दूर करने पर दिया गया बल 

मनेर प्रखंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम  पटना/मनेर।  बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त असामनताओं को दूर कर उन्हें तरक्की...

मनेर प्रखंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

पटना/मनेर।  बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त असामनताओं को दूर कर उन्हें तरक्की व विकास के उचित अवसर व अधिकार उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

इसी क्रम में पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत सराय पंचायत में सहयोगी संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त असामनताओं को दूर कर उन्हें तरक्की व विकास के उचित अवसर व अधिकार उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

इसी क्रम में पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत सराय पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के बीच विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें ये एहसास दिलाया गया कि ये दिन उनके लिये कितना खास है. कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक स्थानीय किशोरियों ने भाग लिया.

इसमें सराय की वार्ड सदस्य नीलम गुप्ता, आनंदपुर की वार्ड सदस्य प्रिया, मुसेपुर की वार्ड सदस्य पार्वती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई. वहीं कार्यक्रम की सफलता में सहयोगी संस्था की प्रियंका,  रूबी,  उषा, लाजवंती, निर्मला, बिंदु, सपना, रौनक, धर्मेंद्र, मनोज, शारदा, रीतू, जेबा, रजनी सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाया.

कार्यक्रम में शामिल सहयोगी संस्था की कार्यकारी निर्देशिका रजनी जी ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराना है. ताकि वे अपने मन की बात रख सकें. किशोरियों के बीच आयोजित खेल प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजनों के माध्यम से उनमें नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ उन्हें सामाजिक भेदभाव से संबंधित मुद्दों पर अपनी समक्ष विकसित करने के लिये प्रेरित किया गया.

ताकि वे अपने आसपास के लोगों का क्षमतावर्द्धन कर सकें. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं के बीच कबड्डी, बोरा रेस, चम्मच गोली रेस, निशाना लगाना, दौड़, म्यूजिकल चेयर, खींचा तानी, विकेट, हूला हूप जैसे खेलों का आयोजन किया गया. जिसे लेकर समाज में पूर्व से ये धारणा व्याप्त है कि ये लड़कों का खेल है. वर्तमान में बच्चे ये खेल भूल भी चुके हैं।

रजनी जी ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में खेलों को लेकर भी अलग सोच बना दी जाती है कि वे कौन सा खेल खेंले और कौन सा नहीं. लड़का हुआ तो बैट-बॉल, फुटबॉल, डॉक्टर सेट उन्हें खेलने के लिये दिया जाता है. वहीं लड़की होने पर उन्हें किचन सेट व गुड़िया खेलने के लिये दिया जाता है. जो ये दर्शाता है कि बचपन से ही बच्चों के मन में जेंडर की भूमिका को लेकर एक लकीर खींच दी जाती है.

लड़कों को घर के बाहर खेलने जाने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है कि और खिलौनों के माध्यम से ये उन्हें ये बताया जाता है कि उन्हें भविष्य में घर चलाने के लिये पैसे कमाने होंगे. वहीं किशोरियों को खेलने के लिये गुड़िया दिया जाता है ताकि उन्हें लगे कि उन्हें घर के अंदर ही खेलना है. उन्हें किचन सेट दिया जाता है कि ताकि उसे बचपन से ही ये ज्ञात हो सके कि लड़कियों को काम खाना बनाने व परिवार वालों को खाना खिलाने तक ही सीमित है.

किशोरियों के बीच विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें ये एहसास दिलाया गया कि बालिकाओं के लिए किसी एक सोच में बंधना नहीं है और अपनी मर्जी से जिंदगी में सभी चुनाव करना है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top