BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
2 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
2 days ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
4 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
1 week ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
Advertisement

आज जिले में “कनेक्ट विथ कम्युनिटी, कंट्रोल डेंगू” थीम पर मनाया जायेगा डेंगू दिवस

लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य ये जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम अपर निदेशक-सह-राज्य कार्यक्रम...

लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य ये जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

अपर निदेशक-सह-राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम ने जारी किया पत्र

आरा, 15 मई | प्रत्येक वर्ष 16 मई को डेंगू की रोकथाम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। अब जनसहभागिता बढ़ाते हुए लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने की तैयारी की जा रही है। कुछ इसी उद्देश्य के साथ जिले में इस बार डेंगू से निपटने के लिए शहरी के साथ साथ ग्रामीण स्तर पर जागरूक करने की कोशिश की जाएगी।

इसके लिए जिले में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में विशेष रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों और किसान गोष्ठियों में लाभुकों और किसानों को डेंगू के लक्षणों की पहचान, जांच, इलाज और बचाव की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, इस बाबत अपर निदेशक-सह-राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ. अशोक कुमार ने राज्य के सभी सिविल सर्जन, सभी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है।

मानसून में बढ़ जाती है डेंगू के प्रसार की संभावना

जारी पत्र में बताया गया है कि इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय अधिकारीयों, विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ समंवय स्थापित कर डेंगू की रोकथाम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के लिए विभिन्न आईईसी/बीसीसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

जारी पत्र में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों से राज्य में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ा है। मानसून के आरंभ होते ही डेंगू का प्रसार बढ़ जाता है। डेंगू दिवस से ही इसके रोकथाम की गतिविधियों को तेज कर दिया जाता है जो प्रसार सीजन के ख़त्म होने तक जारी रहता है।

जिला स्तर पर कैंपेन मोड में आयोजित की जायेंगी गतिविधियां

जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा ने बताया कि विभाग के निर्देश पर जिला स्तर पर डेंगू के रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता के लिए विभिन्न प्रचार-प्रसार गतिविधियों की योजना बनाकर कैंपेन मोड में संचालित करना सुनिश्चित किया जाएगा।

इसमें स्थानीय निकाय के अधिकारीयों यथा पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम को भी सम्मिलित किया जाएगा। साथ ही, डेंगू के मच्छर एवं लार्वा के नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के साथ समंवय स्थापित कर डेंगू के प्रसार को प्रभावी तरह से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top