BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया – फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जन जागरूकता बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर लोगों को नहीं करना है दवा का सेवन बेतिया।...
  • एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक
  • आशा व स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में घर-घर खिलाई जाएगी सर्वजन दवा

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर लोगों को नहीं करना है दवा का सेवन

बेतिया। जिले के समाहरणालय भवन में मंगलवार को प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में 17 दिवसीय सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) आयोजित करने को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने किया, वहीं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता में जन जागरूकता बेहद जरूरी है, इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाने के साथ विभागीय संदेश को भेजने एवं की जा रही तैयारी को अपडेट करने का निर्देश दिया।

अनिल कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगी संस्थाओं,  आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज,  शिक्षा विभाग व अन्य सभी अधिकारियों को जिले के सभी प्रखंडों में 10 फ़रवरी से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में सहयोग करने का निर्देश दिया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग से बचाव को निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को जागरूक करते हुए सर्वजन दवा का सेवन कराना जरूरी है। 

डब्लूएचओ के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू ने एमडीए कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीसीएम राजेश कुमार ने बताया की  02 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा आशा, आशा फैसिलिटेटर एवं वॉलिंटियर्स द्वारा घर-घर जाकर खिलाया जाएगा।

2 वर्ष से कम के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को नहीं करना है दवा का सेवन

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि बैनर, पोस्टर व प्रचार प्रसार के साथ सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम जिले के सभी 18 प्रखंडों में चलेगा। उन्होंने बताया कि उम्र के अनुसार ही दवा की खुराक दी जाएगी। दवा की डोज को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 02 से 5 साल तक के बच्चों को डीईसी की एक व अल्बेंडाजोल की एक गोली,

6 से 14 वर्ष के बच्चों और किशोरों को डीईसी की दो और अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन व अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी। डॉ कुमार ने बताया कि 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं  व गंभीर रूप से बीमार लोगों को सर्वजन दवा का सेवन नहीं करना है। इस बार जिले में 67 लाख से अधिक लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के कार्य में 5620 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 2810 टीम तथा 558 सुपरवाइजर को जिम्मेवारी दी गयी है।

इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, सीएस, एसीएमओ, एनसीडीओ, डब्लूएचओ जोनल कॉर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु, डीसीएम, अन्य विभागों के पदाधिकारी, भीडीसीओ, पीसीआई, पिरामल, सिफार के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top