BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

टीबी को जड़ से मिटाने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट की रणनीति पर फोकस करें : एसपीओ

यक्ष्मा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने की जिले में एनटीईपी के कार्यों की समीक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक...

यक्ष्मा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने की जिले में एनटीईपी के कार्यों की समीक्षा

अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

बक्सर, 18 मार्च| जिले में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर यक्ष्मा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (एसपीओ) डॉ. बीके मिश्रा ने बक्सर का दौरा किया। सोमवार को उन्होंने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एसटीएलएस व एसटीएस के साथ बैठक की। इस दौरान 2025 तक जिले से टीबी के खात्मे को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें नई रणनीतियों से अवगत कराया गया।

बैठक में एसपीओ डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि कोविड की तरह टीबी को जड़ से मिटाने के लिए हमें थ्री टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट) की रणनीति पर फोकस करना होगा। जिससे आसानी से टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जा सकेगा। एसपीओ डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि टीबी के साथ-साथ हमें इसके कारक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भी जांच करनी होगी।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार एचआईवी के मरीजों में टीबी संक्रमण से ग्रसित होने की आशंका 18 गुना अधिक होती है। रिपोर्ट के अनुसार टीबी संक्रमण का खतरा शराब की लत वाले लोगों में 3.3 गुना, कुपोषित व्यक्तियों में 3.2 गुना, धूम्रपान करने वाले लोगों में 1.6 गुना तथा मधुमेह के रोगियों में 1.5 गुना अधिक होती है। इसलिए इन बीमारियों से ग्रसित लोगों में टीबी की जांच अनिवार्य करनी होगी। ताकि, टीबी के प्रसार पर काबू किया जा सके।

पंचायतों को टीबी मुक्त करना हमारा लक्ष्य

एसपीओ डॉ. बीके मिश्रा ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने के लिए टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की है। जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों के साथ आम लोगों की भागीदारी बढ़ानी है।

इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में जागरूकता आएगी और अधिकाधिक लोगों में टीबी की जांच सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही, पंचायतों को टीबी मुक्त करने का हमार लक्ष्य भी पूरा हो सकेगा। उन्होंने जिले में अब तक टीबी मुक्त घोषित हो चुके पंचायतों की समीक्षा की। जिसमें सभी इंडिकेटर्स पर किए गए कार्यों पर संतोष जताया।

साथ ही, उन्होंने जिले में निक्षय मित्रों बनाने पर भी चर्चा की। ताकि, अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार देने के साथ उनका नियमित फॉलोअप किया जा सके।

कमियों को जल्द से जल्द किया जाएगा दूर

बैठक के बाद एसपीओ डॉ. बीके मिश्रा ने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने बक्सर जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में बक्सर जिले का प्रदर्शन काफी बेहतर है।

लेकिन कुछ इंडिकेटर्स पर हमें मिलकर काम करना होगा। जिसमें निक्षय मित्रों के द्वारा मरीजों को गोद लेना भी शामिल है। जिस पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने एसपीओ को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द दूर करते हुए बक्सर जिले को सर्वप्रथम बनाया जाएगा।

इस दौरान वरीय चिकित्सा पदाधिकारी, राज्य यक्ष्मा कोषांग डॉ. रीना व डॉ. दीपाली, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय, डब्ल्यूएचओ के एनटीईपी समन्वय विज्येंद्र कुमार सौरव, डीपीसी कुमार गौरव, हेड क्लर्क मनीष कुमार श्रीवास्तव समेत सभी एमओआईसी, एसटीएस व एसटीएलएस मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top