BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

कलाकारों ने मनाई मूर्तिकार कृष्ण मुरारी की दूसरी पुण्यतिथि, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

डुमरांव. नगर के चर्चित व महान कलाकार कृष्ण मुरारी की दूसरी पुण्यतिथि पर स्थानीय कलाकारों द्वारा उनके पैतृक निवास पर...

डुमरांव. नगर के चर्चित व महान कलाकार कृष्ण मुरारी की दूसरी पुण्यतिथि पर स्थानीय कलाकारों द्वारा उनके पैतृक निवास पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मूर्तिकार भरत प्रसाद ने उनके परिजनों को गुरु घराना मानते हुए सम्मान किया.

उन्होंने कहां कि बड़े भाई एवं गुरु कृष्ण मुरारी का जीवन उभरते हुए कलाकारों को प्रोत्साहित करने में बीता. उनके सादगी भरे जीवन एवं व्यवहार को हम कभी भूल नहीं सकते. उनका हंसता हुआ चेहरा आज भी नजरों पर छाया रहता है. मैं और मेरा पूरा परिवार उन्हें कभी भूल नहीं सकता.समारोह में उनका भतीजा बबलू ने कहां कि उनके जैसे महान कलाकार का हमारे परिवार में जन्म लेना, हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है.

हम लोगों ने उन पर कभी भी घरेलू एवं अन्य कार्य के लिए दबाव नहीं दिया. वह स्वतंत्र रूप से अपनी कला के प्रति समर्पित थे. पुराना भोजपुर निवासी कलाकार विजय लाल शर्मा ने उनके साथ बीती घटनाओं को याद करते हुए बताया कि मेरी उनसे पहली मुलाकात 1974 में राज हाई स्कूल के छात्र जीवन में हुई थी, जब मैं विद्यालय में आयोजित सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति खरीदने गया था, मैं उनकी मूर्ति से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें पुराना भोजपुर में दुर्गा जी की मूर्ति बनवाने ले गया.

उनके द्वारा बनाई गई मूर्ति की सबों ने सराहना की. लगातार 15 वर्षों तक वह हमारी मूर्ति बनाएं. पैसे के अभाव में भी वह मूर्ति बना दिया करते थे. कभी-कभी वह पांच-छह दिनों तक मेरे घर ही रह जाते थे, वह मुझे भी मूर्ति बनाने के लिए प्रेरित किया करते थे. रंगकर्मी जितेंद्र कुमार, मनोज दुबे, काशीराम, विजय मिश्रा, मनोज कुमार ने उनके निधन को रंगकर्म के क्षेत्र में अर्पूणीय छति बताएं.

कृष्ण मुरारी न केवल मूर्तिकार बल्कि एक सधे हुए रंग कर्मी भी थे. पेंटिंग के क्षेत्र में उनके द्वारा मंदिरों पर बनाए गए चित्र उनकी कला को बयां करते थे. वह गीत एवं कव्वाली के मस्त शौकीन थे. वे अक्सर गुनगुनाया करते थे ’हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने’ जो कुछ भी हो डुमरांव कलाकारों की जन्म भूमि रहा है.

इसने ऐसे कलाकारों को जन्म दिया है, जो डुमरांव ही नहीं बल्कि देश, प्रदेश एवं विदेशों में भी अपनी कला से विशिष्ट पहचान बनाई है. यहां शहनाई वादक, मूर्तिकार, छविकार, रंगमंच, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार, संगीतकार, गायक, फनकार, साहित्यकार सहित कई विधाओं के सधे हुए कलाकारों ने जन्म लिया है.

जिसमें कृष्ण मुरारी की अपनी एक अलग छवि रही है. जिन्हें हम जीवन भर भुला नहीं सकते. मौके पर मूर्तिकार गोपीचंद, छोटक जी, गिरधारी, भरत, श्रीभगवान, किस्मत सहित पेंटर राजू एवं कृष्ण भूषण ने तैल्यचित्र पर पुष्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top