BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

पटना : अनीमिया एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य समस्या है – संजय कुमार सिंह  

विश्व में 20 % मातृ मृत्यु अनीमिया के कारण- डॉ. हिमांशु भूषण  अनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम के लिए राज्यस्तरीय...

विश्व में 20 % मातृ मृत्यु अनीमिया के कारण- डॉ. हिमांशु भूषण 

अनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला में मंथन 

राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पाथ संस्था के संयोजन में कार्यशाला का हुआ आयोजन 

पटना– कुपोषण एवं अनीमिया से निजात पाने के सुझावों पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अथिति एवं वक्ता सचिव स्वास्थ्य सह कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार संजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में अनीमिया की जांच के लिए हेमोग्लोबीनोमीटर सभी जिलों को उपलब्ध कराये गए हैं लेकिन इसके इस्तेमाल को और अधिक बढ़ाने की जरुरत है.

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की दी जाने वाली आईएफए की गोलियों का इस्तेमाल बढ़ाने की जरुरत है. फूड फोर्टीफीकेशन द्वारा अनाजों के पोषक तत्व को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे लाभार्थियों को कुपोषण से मुक्ति पाने में सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि अनीमिया एम सर्वभौमिक स्वास्थ्य समस्या है और यह समुदाय के सभी वर्गों के लोगों को अपनी चपेट में लेता है. इससे निजात पाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है. 

पटना स्थित होटल मौर्या में राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पाथ संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, अनीमिया मुक्त भारत, डॉ. बी.पी.राय, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, शिशु स्वास्थ्य, अभांशु जैन, कृषि विभाग, बिहार सरकार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से डॉ. अंचिता पाटिल, पाथ संस्था के कंट्री डायरेक्टर, नीरज जैन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व सलाहकार डॉ. हिमांशु भूषण, एम्स जोधपुर के निओनेटोलाजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सिंह, राज्य के विभिन्न जिलों से आये स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्साकर्मी सहित कई पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

अनीमिया एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या

कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व सलाहकार डॉ. हिमांशु भूषण ने बताया कि अनीमिया एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 70 % मातृ मृत्यु का कारण अनीमिया है. इसमें 20 % सीधे अनीमिया के कारण तथा शेष 50 % अनीमिया से जुड़े कारणों की वजह से होती है. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में करीब 1.60 करोड़ आबादी अनीमिया से ग्रसित है. 

दिमागी पोषण शारीरिक पोषण से ज्यादा जरुरी

एम्स जोधपुर के निओनेटोलाजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिमागी पोषण शारीरिक पोषण से ज्यादा जरुरी है. उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं का तनावग्रस्त होना उनके गर्भस्थ शिशु के मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. उन्होंने बताया कि अनीमिया आयरन की कमी के बिना भी हो सकता है. सभी को किशोरी बालिकाओं को अपने खान पान पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए. 

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से डॉ. अंचिता पाटिल ने कहा कि सिर्फ आयरन की कमी से अनीमिया नहीं होता है बल्कि इसके पीछे कई कारण होते हैं. आयरन की कमी से मानसिक एवं शारीरिक विकास प्रभावित होता है और इससे निजात पाने के लिए लगातार एकजुट होकर काम करने की जरुरत है.

कृषि विभाग से आये अभांशु जैन ने बताया कि कृषि विभाग फूड फोर्टीफीकेशन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा और अनीमिया से मुक्ति पोषण युक्त आहार के सेवन से ही संभव है. पाथ संस्था के कंट्री डायरेक्टर, नीरज जैन ने कहा कि अनीमिया से मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास के साथ नियमित बैठक एवं चिंतन करने की जरुरत है.

डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, अनीमिया मुक्त भारत ने कहा आईएफए गोलियों की खपत का ससमय रिपोर्टिंग आवश्यक कई क्यूंकि इससे आगे की नीति बनाने में मदद मिलती है. शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने भी अपनी राय कार्यशाला में रखी. विभिन्न जिलों द्वारा अपने जिले में अनीमिया की स्थिति को दर्शाया गया और ग्रुप कार्य भी किये गए. कार्यशाला का संचालन पाथ के राज्य प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह ने किया.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top