BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
19 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद वाहन संचालक कर रहे हैं मनमाना किराया वसूली

जिला लोक शिकायत निवारण में की गई है मामले की सुनवाई: राहुल यादव पुरैनी /डा. रूद्र किंकर वर्मा। जिला लोक...

जिला लोक शिकायत निवारण में की गई है मामले की सुनवाई: राहुल यादव

पुरैनी /डा. रूद्र किंकर वर्मा। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा के निर्देश के बावजूद वाहन संचालक यात्रियों से सरकारी स्तर से निर्धारित किराया से अधिक राशि वसूलने पर आमादा है। विभागीय पदाधिकारी की उदासीनता एवं वाहन संचालकों की मिलीभगत से सरकारी निर्धारित किराया दर की जानकारी के आभाव में आम यात्री से रोजाना वाहन संचालकों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया की वसूली जिले में बेरोकटोक जारी है।

मालूम हो कि संयुक्त आयुक्त सह सचिव कोसी प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार सहरसा के द्वारा बीते 22-12-2021 को जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा,सहरसा एवं सुपौल को पत्र जारी कर तीनों जिलों में किराया राशि तय कर सभी बस स्टैंडों में किराया चार्ट सार्वजनिक कर उस पर अमल कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा के द्वारा उक्त पत्र के आलोक में मधेपुरा को छोड़ जिले में कहीं भी किराया चार्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।

लिहाजा आम यात्री आज भी विभिन्न जगहों के सरकारी निर्धारित किराया से अनजान रहकर वाहन संचालकों के हाथों आर्थिक शोषण के शिकार होने को बाध्य हैं।निजी बस एवं चार पहिया वाहनों के संचालक द्वारा विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों से तय किराया से अधिक राशि की वसूली कर रहे हैं। इस मामले में बस एवं चार पहिया संचालकों की मनमानी जिलों में चरम सीमा पार कर गई है।

इस बाबत के जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा आज तक कोई दिलचस्पी नहीं ली गई है। जिसके कारण आम यात्रियों का रोजाना आर्थिक शोषण होता आ रहा है। निजी बस एवं चार पहिया वाहन संचालक मनमाना किराया की वसूली कर जहां मालामाल होते जा रहे हैं। वहीं आम यात्री आर्थिक शोषण का शिकार होने को बाध्य है।

किराया से अधिक राशि की जा रही वसूली

सहरसा से पुरैनी तक साधारण बस का किराया 98 रुपया एवं डीलक्स बस का किराया 111 रुपया निर्धारित है। लेकिन बस संचालक द्वारा डेढ़ सौ रुपए की वसूली की जा रही है। मधेपुरा से पुरैनी तक साधारण बस का 65 रूपया एवं डीलक्स बस का 73 रुपया निर्धारित है। लेकिन उसकी जगह एक सौ रुपये लिया जा रहा है। पुरैनी से उदाकिशुनगंज की एवं चौसा की दूरी जहां मात्र 11 किलोमीटर है। वहीं 16 रुपया 50 पैसे की जगह 30 रुपए किराया लिया जा रहा है। जबकि पुरैनी से कलासन 06 किलोमीटर का भाड़ा 09 रुपए की जगह 20 रुपए जबरन वसूला जा रहा है।

डीटीओ की लापरवाही से हो रहा शोषण

जिला परिवहन पदाधिकारी ने मधेपुरा बस स्टैंड में निर्धारित किए गए किराया चार्ट भी लगाया। लेकिन उक्त किराया चार्ट वहां लगाया गया जहां न तो बस रूकती है और न ही उस स्थान पर यात्री पहुंचते है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अभी भी पुराने बस स्टैंड के बाहर या अंदर किराया चार्ट नहीं लगाया गया है।

इतना ही नहीं विभागीय स्तर से इस बाबत न तो आज तक प्रचार-प्रसार प्रसार कराया गया है और न ही उक्त आदेश के अनुपालन के लिए विभागीय स्तर से कोई भी सार्थक पहल की गई है। इससे स्पष्ट होता है कि जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा की लापरवाही एवं उदासीनता बस एवं अन्य वाहन संचालकों को जिले में मनमाना किराया वसूलने की खुली छूट दे दी है।

जिला लोक शिकायत निवारण में की गई है मामले की सुनवाई

जन अधिकार पार्टी के पूर्व छात्र जिला महासचिव राहुल यादव ने इस मामले को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां अपील की थी। उक्त मामले की जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो.तारीक के द्वारा सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोटर यान निरीक्षक द्वारा बीते 13-11-2023 को मधेपुरा-चौसा पथ एवं मधेपुरा-सहरसा पथ पर परिचालित कई बसों में सवारी कर रहे यात्रियों से भाड़ा लेने के बाबत गहन रूप से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान बस संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से प्रति किलोमीटर एक रुपया 70 पैसा से अधिक किराया एवं स्टापेज के अनुसार 10 रुपया अधिक बसूले जाने की बात सामने आई। इस बाबत उक्त सभी बस संचालकों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत आनलाइन शमन भी किया गया है।

साथ ही अन्य बसों के संचालकों को निर्धारित दर के अनुसार किराया लेने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही मोटर यान निरीक्षक ने सौंपे गए प्रतिवेदन में सभी बस संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित दर तालिका के अनुसार यात्रियों से भाड़ा लेने एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जिले के सभी प्रमुख बस स्टैंड पर भाड़ा दर तालिका का अधिष्ठापन किए जाने की सलाह दी है।

शिकायतकर्ता ने फिर से की है प्रथम अपील

शिकायतकर्ता राहुल यादव ने महीनों पूर्व जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के दिए गए निर्देश पर कोई भी अमल होते नहीं देख उन्होंने इस मामले को लेकर प्रथम अपीलीय प्राधिकार प्रमंडलीय आयुक्त कोसी प्रमंडल सहरसा के यहां अपील कर नीजी बस एवं चार पहिया वाहन संचालकों द्वारा सरकारी स्तर से निर्धारित किराया दर लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top