BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

कायाकल्प योजना में बक्सर यूपीएचसी को मिला उपविजेता का खिताब

अस्पातल प्रबंधन को पुरस्कार के रूप में मिलेगी 1.5 लाख रुपये की राशि सदर अस्पताल बक्सर, सिमरी व ब्रह्मपुर सीएचसी...

अस्पातल प्रबंधन को पुरस्कार के रूप में मिलेगी 1.5 लाख रुपये की राशि

सदर अस्पताल बक्सर, सिमरी व ब्रह्मपुर सीएचसी को भी मिला सराहना पुरस्कार

बक्सर | राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बुधवार को कायाकल्प योजना का परिणाम जारी कर दिया। जिसमें विभिन्न क्लस्टर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बक्सर जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) 85 अंकों के साथ उपविजेता बना। अब इस अस्पताल को 1.5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

जिसमें इनाम की राशि का 75 प्रतिशत अस्पताल की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में खर्च किया जाएगा। वहीं, 25 प्रतिशत राशि अस्पताल के कायाकल्प टीम में शामिल सदस्यों के बीच प्रोत्साहन राशि के रूप में नगद दिया जाएगा। जारी पत्र के अनुसार पहले कलस्टर में पटना का संदलपुर यूपीएचसी प्रथम और गर्दनीबाग 6सी यूपीएचसी उपविजेता, दूसरे कलस्टर में पुर्णियां जिला अंतर्गत पुर्णिया कोर्ट यूपीएचसी विजेता और माताचौक यूपीएचसी उपविजेता रहा।

वहीं, तीसरे कलस्टर में गया के तेनबिघा यूपीएचसी विजेता और बक्सर यूपीएचसी उपविजेता रहा। चौथे में भागलपुर अंतर्गत नाथनगर बुधिया व रेकाबगंज यूपीएचसी क्रमशः विजेता और उपविजेता रहे। पांचवें कलस्टर में सहरसा जिला अंतर्गत नियामत टोला व बस्ती यूपीएचसी क्रमशः विजेता और उपविजेता बने।

सदर अस्पताल बक्सर को मिला सराहना पुरस्कार

वहीं, दूसरी ओर सदर अस्पताल बक्सर को सराहना पुरस्कार मिला है। जिला अस्पातल की श्रेणी में शेखपुरा सदर अस्पताल 96.4 अंकों के साथ सबसे आगे रहा। वहीं, भागलपुर सदर अस्पताल 93.3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा। सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि 13 जिला अस्पतालों में 82.2 अंकों के साथ बक्सर सातवें नंबर पर है। जो सदर अस्पातल की सुविधाओं के धीरे-धीरे सुदृढ़ीकरण को भी दर्शाता है।

बक्सर सदर अस्पताल को सराहना पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये मिलेंगे। जिसमें से 2.25 लाख रुपये अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने में उपयोग किया जाएगा। ताकि, जिला अस्पताल के एनक्वास तथा कायाकल्प अंतर्गत चिह्नित कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में सीएचसी ब्रह्मपुर 70.1 और सीएचसी सिमरी 70.5 अंकों के साथ सराहना पुरस्कार दिया गया है। जिसके तहत दोनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये दिया जाएगा।

सात बिंदुओं पर अस्पताल का अंक तय होता है

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व रखरखाव सहित कई अन्य तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कायाकल्प योजना शुरू की गई है। योजना के तहत निरीक्षण के बाद सात बिंदुओं पर अस्पताल का अंक तय होता है। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले दो जिला अस्पताल को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिलता है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने लगभग 50 सुविधाओं पर फोकस किया है।

जिसके तहत कुछ मुख्य सुविधाएं हाईजीनिक, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, रजिस्ट्रेशन काउंटर, हॉस्पिटल इंफेक्शन प्रिवेंशन मैनेजमेंट रिकॉर्ड कीपिंग, मेडिसन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, मरीजों से स्टाफ का व्यवहार, स्पोर्ट सर्विस, मरीजों से फीडबैक व अन्य गतिविधियां शामिल हैं। जिस पर अस्पताल प्रशासन को बेहतर कार्य करना होता है। किसी सुविधा में कोई खामी पाई जाती है तो अंक कम मिलते है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top