BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 hour ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
23 hours ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 week ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : आभा कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण

जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड  अब मरीजों की पुरानी बीमारी, जांच रिपोर्ट और...

जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड 

अब मरीजों की पुरानी बीमारी, जांच रिपोर्ट और दवाओं की जानकारी मिलेगी एक ही क्लिक पर 

मोतिहारी। अब राज्य के साथ साथ जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल हो रहीं हैं। अब किसी भी मरीज की पुरानी बीमारी, जांच रिपोर्ट और दवाओं की जानकारी एक क्लिक पर आपके सामने होगी। आभा डिजिटल कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण जिला का स्थान आया है।

इस सम्बन्ध में जिले के अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन ने बताया कि जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। उन्होंने बताया डिजिटल स्वास्थ्य सुविधा का लाभ अब आपके मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से आसानी से मिल सकेगी। यह एक पेपरलेस तकनीक है। उन्होंने बताया कि मरीजों की आभा आईडी से मरीजों की जिंदगीभर के उपचार, जांचों की रिपोर्ट, दवाएं, ब्लड ग्रुप की जानकारी उपलब्ध हो रही है।

डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सरकार आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। इसके तहत प्रत्येक मरीज की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा रही है। 

आभा डिजिटल कार्ड कैसे बनाएं

जिले के अनुश्रवण पदाधिकारी अमानुल्लाह अमन ने बताया कि आभा स्वास्थ्य आईडी आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करके 14 अंकों की संख्या जेनरेट की जा सकती है। पंजीकरण करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को healthid.ndhm.gov.in पर जाना होगा और ‘आभा नंबर बनाएं’ पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको मौजूदा नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन होगा। उपयोगकर्ताओं को अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल पता सहित विवरण भरना होगा। आभा हेल्‍थ कार्ड यूजर्स को डिजिटली फ्री एक्‍सेस देता है।

इसके तहत कहीं भी इलाज कराने जाते हैं तो आपको अपने इलाज के पुराने कागज और बीमारी के बारे में डॉक्‍टर से बताने की आवश्‍यकता नहीं होगी। वह आपका हेल्‍थ कार्ड देखकर ही जान सकेंगे कि आपने पहले किन चीजों का कहां-कहां इलाज कराया और आपकी स्थिति कैसी है। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी योजनाओं के लाभ के तहत कोई भी व्‍यक्ति आभा कार्ड बनवा सकता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top