BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

डीके कॉलेज में नैक एवं IQAC कार्य समिति की बैठक में प्रगति कार्य की समीक्षा

डुमरांव। बुधवार को डीके. कॉलेज में नैक (NAAC) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु...

डुमरांव। बुधवार को डीके. कॉलेज में नैक (NAAC) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कॉलेज की प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में नैक से जुड़े विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने सभी विभागाध्यक्षों और समिति सदस्यों से विभागीय गतिविधियों, दस्तावेजों, आंकड़ों और रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गुणवत्ता उन्नयन का प्रमुख माध्यम है, अतः सभी विभाग इस दिशा में समर्पित भाव से कार्य करें।

प्रचार्या ने सभी विभागाध्यक्षों को विभागाध्यक्ष पद हेतु प्रपत्र (फॉर्म) भी प्रदान किया और उन्हें समयसीमा के भीतर आवश्यक जानकारी जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के शैक्षणिक, शोध एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण सुधार ही नैक मूल्यांकन की प्रमुख शर्त है।

बैठक में पूर्व प्रचार्य डॉ. राजू मोची, डॉ. उषा रानी, सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. राम सुभग सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. फैसल खान, डॉ. सन्ध्या कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. जयोत्सना कुमारी, डॉ. रूचि बाला, डॉ. रणधीर कुमार सिंह, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. जमील अख्तर और डॉ. पूनम मौर्या सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शिक्षकेत्तर कर्मियों में मनोज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अजीत कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, श्रीभगवान राय, आशीष कुमार ओझा, विकास कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह और रौशन कुमार सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैठक का उद्देश्य कॉलेज की समग्र गुणवत्ता, शिक्षण प्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाना रहा, ताकि आगामी नैक मूल्यांकन में संस्थान बेहतर प्रदर्शन कर सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top