BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम-जिले के लैब टेक्नीशियन का हुआ प्रशिक्षण 

नाइट ब्लड सर्वें में रात 8:30 से 12 बजे के बीच होगी रक्त की जाँच  माइक्रो फाइलेरिया दर 1 प्रतिशत...

नाइट ब्लड सर्वें में रात 8:30 से 12 बजे के बीच होगी रक्त की जाँच 

माइक्रो फाइलेरिया दर 1 प्रतिशत या अधिक होने पर 10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान 

मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम पारा मेडिकल छात्रावास में 3 साइट के 15 लैब तकनीशियनों, जीएनएम, बीसीएम, बीएचएम, भीबीडीएस को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि फाइलेरिया रोग के संभावित मरीजों की पहचान के लिए पाँच प्रखंडों के चिह्नित साइटों पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा नाइट ब्लड सर्वे संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोतिहारी शहरी क्षेत्र, घोड़ासहन, रक्सौल, बंजरिया, तुरकौलिया में 3 नये साइट यथा दो स्थाई एवं एक अस्थाई साइट का चयन करते हुये प्रत्येक साइट से रात के 8:30 से 12 बजे तक रक्त के नमूने लिए जाएंगे। डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर माधुरी देवराजू ने बताया की 300-300 कुल 900 स्लाइड का संग्रहण करना है। नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक साइट पर अलग अलग तीन दलों का का गठन किया जाना है। सभी दलों में एक-एक एलटी होना अनिवार्य है।

10 फ़रवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि जाँच के दौरान माइक्रो फाइलेरिया दर 1 प्रतिशत या अधिक होने पर 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया की दवा स्वास्थ्यकर्मियों को अपने सामने ही खिलाना है इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को उम्र के अनुसार डीईसी तथा एलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक खिलाया जाएगा।

एमडीए अभियान के पहले दिन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, वार्ड कार्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में जागरूकता के साथ दवा मुफ्त खिलाया जाएगा। जन जागरूकता कार्य में संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, ऑगनबाड़ी, सेविका, जीविका एवं जनप्रतिनिधि भी मोबिलाइजर के रूप में कार्य करेंगे। 

मौके पर सहायक डीभीडीसीओ डॉ आलोक कुमार, डब्ल्यूएचओ की रीजनल कोऑर्डिनेटर माधुरी देवराजू, यूनिसेफ़ के धर्मेंद्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार, भीडीसीओ सत्यनारायण उराँव, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रभानु सिँह, दिनेश कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top