BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 week ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
4 weeks ago
Advertisement

तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 100 मीटर दौड़ में नैन्सी केसरी व अनीश यादव प्रथम

बक्सर. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण...

बक्सर. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर से प्राप्त सुचनानुसार कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 (बालक/बालिका) यू 14/17/19 का आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर, कला भवन बक्सर एवं नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जा रहा है.

प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल, समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी बक्सर विनोद कुमार यादव, सहायक कोषागार पदाधिकारी बक्सर राजवंत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा बक्सर रजनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम बक्सर नाजीश अली के द्वारा संयुक्त रूप से एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में दीप प्रज्वलन कर किया गया.

नोडल पदाधिकारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर ने सम्मानित सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया. तत्पश्चात उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया गया. सभी आयोजन स्थल पर मैच जारी है, आज का परिणाम निम्नवत इस तरह है –

एमपी उच्च विद्यालय बक्सर का खेल मैदान

100 मीटर दौड़ बालिका यू-14 में प्रथम स्थान नैन्सी केसरी स.वि. मंदिर बक्सर, द्वितीय स्थान निशा कुमारी उच्च विद्यालय मडिया एवं तृतीय स्थान दिव्या उच्च माध्य विद्यालय अर्जुनपुर ने प्राप्त किया.

100 मीटर दौड़ बालक यू-14 में प्रथम स्थान अनीश यादव संतोरी इंग्लिश मीडियम नई बाजार, द्वितीय स्थान राज रोशन यादव मध्य विद्यालय गंगौली एवं तृतीय स्थान कर्तव्य कुमार राय कैंब्रिज स्कूल डुमरांव ने प्राप्त किया.

100 मीटर दौड़ बालिका यू-17 में प्रथम स्थान शालिनी कुमारी कैंब्रिज स्कूल बक्सर, द्वितीय स्थान सोनम कुमारी डीएवी बक्सर एवं तृतीय स्थान निक्की कुमारी उच्च विद्यालय मडिया ने प्राप्त किया.

100 मीटर दौड़ बालक यू-17 में प्रथम स्थान रोहित कुमार यादव मध्य विद्यालय केशवपुर, द्वितीय स्थान सचिन कुमार गुप्ता बिहार पब्लिक स्कूल बक्सर एवं तृतीय स्थान संदीप कुमार पासवान एसएम ़2 उच्च विद्यालय बलिहार ने प्राप्त किया.

100 मीटर दौड़ बालिका यू-19 में प्रथम स्थान सुषमा कुमारी गर्ल्स उच्च विद्यालय चौसा एवं अंशा कुमारी गर्ल्स उच्च विद्यालय चौसा ने प्राप्त किया.

100 मीटर दौड़ बालक यू-19 में प्रथम स्थान अमित कुमार यादव उच्च विद्यालय राजपुर ने प्राप्त किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top