BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया – हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से सुरक्षित रहने को समय पर प्रसवपूर्व जाँच जरूरी : सीएस 

पोषण में कमी व एनीमिया हो सकती है हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की वजह  पौष्टिक और आयरनयुक्त खान-पान जच्चा- बच्चा के...

पोषण में कमी व एनीमिया हो सकती है हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की वजह 

पौष्टिक और आयरनयुक्त खान-पान जच्चा- बच्चा के स्वास्थ्य के लिए जरूरी  

बेतिया। गर्भावस्था के दौरान थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। ये बातें जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कही है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं।

ऐसे में जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए संतुलित प्रोटीन, आयरनयुक्त आहार लेना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि इस समय लापरवाही करने पर कई तरह की शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वहीं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) भी हो सकती है।

इससे बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसवपूर्व जांच, एनीमिया, थायरायड, शुगर, बीपी की जाँच करानी चाहिए। प्रसवपूर्व जांच हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान में काफी सहायक होती और शुरुआती दौर में ही परेशानी का पता चल जाता है। समय पर पता चलने से इस परेशानी से आवश्यक उपचार की बदौलत बचाव किया जा सकता है।  

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए प्रसवपूर्व जांच जरूरी

मझौलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए  महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान प्रसवपूर्व जांच और सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए हर गर्भवती महिला  को गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार प्रसव पूर्व जांच व सभी आवश्यक टीकाकरण जरूर करानी चाहिए। बीपी, शुगर, थायरॉयड, वजन, हीमोग्लोबिन स्तर के साथ ही अल्ट्रासाउंड द्वारा गर्भस्थ बच्चे की जांच आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी होने पर भी तुरंत योग्य चिकित्सकों से जांच करानी  चाहिए। 

कम या ज्यादा उम्र में गर्भधारण से होती है समस्या

19 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समस्या होने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए, ऐसी  महिलाओं को निश्चित रूप से गर्भधारण के पूर्व और गर्भावस्था के दौरान लगातार नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच  कराते रहना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता समेत अन्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। लगातार बुखार रहना, सिर दर्द होना, आराम करते समय भी सांस फूलना, पेट में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकते होना, वजन बढ़ना, सूजन आदि हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मुख्य लक्षण हैं।  

पौष्टिक भोजन करें, मानसिक तनाव से बचें

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक और आयरनयुक्त भोजन, दूध, हरी सब्जी, फल, अंडे, मांस, मछली का सेवन हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए काफी कारगर है। इसलिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक और आयरनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। मानसिक तनाव से बचना चाहिए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top