BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

कन्या मध्य विद्यालय में गंगा पुस्तकालय ढ़काईच परिसर में निर्मित सामुदायिक-सह-डिजिटल पुस्तकालय का मुखिया, वार्ड पार्षद व डीएम ने किया संयुक्त रूप से उद्घाटन

बक्सर। सिमरी प्रखंड के ढकाईच पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में गंगा पुस्तकालय ढकाईच परिसर में निर्मित सामुदायिक-सह-डिजिटल पुस्तकालय का...

बक्सर। सिमरी प्रखंड के ढकाईच पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में गंगा पुस्तकालय ढकाईच परिसर में निर्मित सामुदायिक-सह-डिजिटल पुस्तकालय का कुसुम देवी मुखिया ढकाईच, विजय कुमार उप मुखिया ढकाईच एवं कई वार्ड सदस्यों के द्वारा जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पुस्तकालय में 27 छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय में NCERT/प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतियोगिता दर्पण, बिहार दर्पण समेत कई मैगजीन, पुस्तकें,प्रोजेक्टर, मानचित्र के साथ-साथ वाटर कुलर, सीसीटीवी, पंखा एवं निःशुल्क कोचिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु लाइब्रेरी में वाईफाई इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जो छात्र इंटरनेट के माध्यम से ई बुक लेकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए 03 कंप्यूटर की भी व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) के माध्यम से एकल उपयोग प्लास्टिक की रीसाइकलिंग करते हुए बुक रैक/ सेल्फ़ एवं बैठने हेतु बेंच, टेबल इत्यादि बनाया गया है।

प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय को निर्देश दिया गया कि विद्यालय अवधि के पश्चात भी पुस्तकालय के संचालन हेतु स्थानीय व्यवस्था के तहत कार्रवाई करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी द्वारा बताया गया कि सिमरी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में भारत की प्रमुख नदियों के नाम पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी द्वारा अपील किया गया कि जिन लोगों ने नौकरी प्राप्त कर ली है वह अपनी किताबों को इन पुस्तकालय में दान देकर बच्चों का भविष्य संवार सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए पुस्तक को पुस्तकालयों तक पहुंचाया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी एवं अन्य उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top