BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन, ग्रामीण जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में दी गई जानकारी

बक्सर : जिला पदाधिकारीअंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी...

बक्सर : जिला पदाधिकारीअंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में इटाढी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम निम्नवत हैः- आयुष्मान कार्ड अंतर्गत पवन कुमार, बीर बहादुर कुमार एवं पंकज कुमार, पुरूष नसबंदी प्रमाण पत्र एवं चेक प्राप्त अंतर्गत प्रकाश गुप्ता, रितेश यादव एवं जय प्रकाश चौधरी, समाज कल्याण विभाग (पेंशन) अंतर्गत बबीता देवी, हरकेश कुमार यादव एवं नगेन्द्र राम, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भूमि बंदोबस्ती पर्चा) अंतर्गत गुडडु कुमार, रविन्द्र कुमार, पिन्टु राम एवं सरविन राम है।

माननीय सदस्य विधानसभा राजपुर ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में बताते हुए अपने विचारो को जन संवाद में रखा। इटाढी में जन संवाद कार्यक्रम में विभागों के लगाये गये काउन्टर पर कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।

जिसमें राजस्व विभाग से 08, विद्युत विभाग से 04, समाज कल्याण विभाग से 06, आपूर्ति विभाग से 11 सहित अन्य विभाग के आवेदन प्राप्त हुए। जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है। साथ ही कुछ स्थानीय जनता एवं जन प्रतिनिधि ने भी अपनी बातों/सुझावों को जन संवाद में साझा किया।

जन संवाद कार्यक्रम में बताया गया कि इटाढी प्रखण्ड में कुल 79 जन वितरण प्रणाली की दुकानें निबंधित है। साथ ही अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 2515 परिवार पीएचएच के तहत 24907 परिवारों को राशन कार्ड वितरित किया गया है। श्रम विभाग के तहत संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया।

सरकार के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। इसके अन्तर्गत आपके शिकायत का निवारण 60 कार्य दिवस के अन्तर्गत किया जा रहा है। प्रखण्ड अंतर्गत अब तक 518 आवेदन का निष्पादन किया गया है। जन सवांद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top