केसठबक्सरबिहार

केसठ के युवाओं ने निकाला 1 हजार मीटर तिरंगा यात्रा, भारत माता के नारों से गुंजा इलाका

केसठ : प्रखंड क्षेत्र की केसठ पंचायत में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवयुवकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा नया बाजार

प्राचीन मां भवानी मंदिर से प्रारंभ हुई। गांव के चारों ओर होते हुए पुराना बाजार होते हुए मां भवानी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान युवकों का जोश देखते बन रहा था। वही तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। 

नवयुवकों ने बताया कि जिले में सबसे बड़ा तिरंगा यात्रा है जो की 1000 मीटर लंबे तिरंगा के साथ लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा तय की गई। तिरंगा यात्रा के नेतृत्व कर्ता हिमांशु आर्ट्स तथा अध्यक्षता समाजसेवी नंद जी यादव ने की। 

वही संचालन रतन रावत और बिनोद मास्टर पूरे जोश के साथ संयुक्त रूप से की। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवा,नन्हे मुन्ने बच्चे सहित सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयकारों से सरोबार रहा था। 

वही यात्रा को ले युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने कहा की ये तिरंगा हमारी शान है। युवाओं ने बताया की इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में जुनून और देश भक्ति भरना एवं भाईचारा बनाए रखना है। ताकि लोग इस ध्वज को जाने क्योंकि यह एक तीन रंग का कपड़ा नहीं है, यह हमारा तिरंगा है, हमारे देश की शान है। 

युवाओं ने बताया कि यह जो हमारे देश का तिरंगा है इसमें हमारे वीर शहीदों का बलिदान छुपा है यह जो तिरंगा का रंग है ये उन्ही महापुरुषों और वीर क्रांतिकारियों के बलिदान का रंग है जिन्होंने अपने खून से सींच के इस तिरंगे को बनाया है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगो को देश भक्ति गीत पर थिरकते नजर आए। 

इस दौरान पूरे क्षेत्र में देश भक्ति का माहौल बना हुआ था, यात्रा का समापन करते हुए यूवाओ ने शहीद वीर सपूतों याद करते हुए भारत माता की जयकारे के साथ किया। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में पूरे क्षेत्र के लोगो का भरपूर सहयोग रहा।

यात्रा में शामिल छोटे छोटे बालको के हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे सलाम वंदेमातरम और भारत माता का जयघोष और जोश, जज्बा और जुनून के साथ इंकलाब जिंदाबाद का नारे लगा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *