BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
11 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 day ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

क्रिकेट के मैदान में बिटिया रानी की दस्तक : बालिकाओं को क्रिकेट के लिए किया जागरूक

मध्य विद्यालय आरा नगर में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम, छात्राओं में दिखा उत्साह आरा (भोजपुर)। स्थानीय मध्य विद्यालय आरा नगर, प्रखंड...

मध्य विद्यालय आरा नगर में हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम, छात्राओं में दिखा उत्साह

आरा (भोजपुर)। स्थानीय मध्य विद्यालय आरा नगर, प्रखंड आरा सदर, जिला भोजपुर (बिहार) में एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार से आईं बिटिया रानी ने विद्यालय की बालिकाओं को क्रिकेट खेल के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने लड़कियों को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया और खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की प्रमुख संयोजिका शिक्षिका आरज़ू कुमारी रहीं, जिन्होंने इस आयोजन के पीछे की सोच साझा करते हुए बताया कि बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में खेल का अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है और इस दिशा में यह प्रयास एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।

बिटिया रानी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय बदल रहा है, लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और क्रिकेट में भी उन्होंने कई मिसालें कायम की हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार अब राज्य के विभिन्न विद्यालयों में जाकर लड़कियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें मंच प्रदान करने का कार्य कर रहा है।

इस पहल के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्राओं को चयन कर विशेष प्रशिक्षण और खेल के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बड़े ही ध्यान से बिटिया रानी की बातें सुनीं और कई छात्राओं ने मंच पर आकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने इस अवसर पर क्रिकेट में अपनी रुचि के बारे में बताया और अपने सपनों को साकार करने की बात कही।

छात्राओं में इस कार्यक्रम के बाद एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा गया।विद्यालय परिसर में एक छोटी क्रिकेट प्रदर्शनी भी कराई गई, जिसमें छात्राओं ने बल्ला और गेंद संभालते हुए प्रारंभिक अभ्यास किया। बिटिया रानी ने स्वयं छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं और शिक्षक भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि समाज में बेटियों को समान अवसर देने की दिशा में भी एक प्रेरक पहल बन गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top