BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : अब मोबाइल एप्प से एमडीए की होगी डेली रिपोर्टिंग

•एमडीए की सफ़लता के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन •डीसीएम , बीसीएम एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण...

•एमडीए की सफ़लता के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

•डीसीएम , बीसीएम एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कर्मियों का हुआ संवेदीकरण

•14 दिन की जगह 17 दिनों तक खिलाई जाएगी दवा  

•एमडीए को सफ़ल बनाने के लिए डीसीएम एवं बीसीएम भी करेंगे सहयोग

पटना: देशभर में 10 अगस्त से एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के मद्देनजर फ़िलहाल एमडीए को आगे बढ़ाया गया है. वहीं, राज्य एमडीए राउंड को चलाने के लिए सारी तैयारियों पर विशेष बल दे रहा है. इस बार के एमडीए को सफ़ल एवं प्रभावी बनाने के लिए एमडीए की डेली मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया जाएगा. इसके लिए मोबाइल एप्प बनाया गया है, जिसके जरिए एमडीए के दौरान डेली रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाएगी.

उक्त बातें फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने गुरूवार को एमडीए की सफ़लता के लिए राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही. उन्होंने कहा कि एमडीए को सफ़ल बनाने के लिए डीसीएम एवं बीसीएम की अहम भूमिका है. कार्यशाला में उपस्थित 11 जिलों के डीसीएम एवं बीसीएम से भी एमडीए के दौरान सहयोग करने की अपील की. 

11 जिलों में चलेगा एमडीए कार्यक्रम

डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि 10 फ़रवरी 24 जिलों में एमडीए कार्यक्रम किया गया था. वहीं 10 अगस्त से शेष 14 जिलों में एमडीए चलाने का निर्णय लिया गया था. हाल ही में इन सभी 14 जिलों में नाईट ब्लड सर्वे किया गया, जिसमें 14 जिलों में 3 जिले( अररिया, किशनगंज एवं मधेपुरा) में माइक्रोफाइलेरिया दर 1 से कम आया है. इसे ध्यान में रखते हुए इन 3 जिलों को छोड़कर अब शेष 11 जिलों में ही एमडीए राउंड चलाया जाएगा. जिसमें भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास एवं समस्तीपुर जिले शामिल हैं.

पहली बार 17 दिनों तक खिलाई जाएगी दवा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने विस्तार से एमडीए रणनीति पर चर्चा की. डॉ. पांडेय ने कहा कि इस बार के एमडीए में पहली बार बूथ निर्माण कर लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाना है. उन्होंने कहा कि बूथ का निर्माण आँगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत, पीएचसी, सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज पर आयोजित होगा.

बूथ रणनीति के तहत पहले 3 दिन तक बूथ लगाकर एवं इसके बाद 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. इस तरह अब 14 दिनों की जगह 17 दिनों तक सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बार के एमडीए राउंड में मार्कर पेन का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसमें सभी दवा खाने वाले लोगों की ऊँगली पर निशान लगाया जाएगा. इसके लिए सभी ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कराने वाली टीम को मार्कर पेन उपलब्ध कराया गया है. 

मोबाइल एप्प से डेली मॉनिटरिंग होगी मजबूत

पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से इस बार एमडीए राउंड में डेली रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल एप्प बनाया गया है. इस विषय पर जानकारी देते हुए पिरामल स्वास्थ्य के स्टेट वेक्टर बोर्न लीड विकास कुमार सिन्हा ने बताया इस बार के एमडीए की डेली रिपोर्टिंग मोबाइल एप्प के जरिए होगी. ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाइजर एमडीए के दौरान प्रतिदिन इसी मोबाइल एप्प से डेली रिपोर्टिंग करेंगे. साथ ही जिला स्तर से राज्य स्तर तक इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी. 

गुणवत्तापूर्ण रिपोर्टिंग पर जोर

फाइलेरिया के राज्य सलाहकार डॉ. अनुज सिंह रावत ने एमडीए कार्यक्रम की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्टिंग एवं दस्तावेजीकरण की आवश्यकता एवं महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सभी एमडीए के 11 जिलों से ससमय रिपोर्टिंग करने की अपील की.  आशा सेल के टीम लीड प्रणय ने आशा सेल एवं फाइलेरिया सेल के मध्य समन्वय पर चर्चा किया. 

इस दौरान राज्य के 11 एमडीए जिलों से डीसीएम, बीसीएम एवं वेक्टर बोर्न सलाहकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. दिलीप, डॉ. माधुरी एवं डॉ. अरुण, पिरामल स्वास्थ्य से परिमल झा एवं बासब रुज,  पीसीआई से अमरेश एवं सीफ़ार के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रणविजय एवं रंजीत सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top