BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्सर में पौधारोपण कर लिया धरती को बचाने का संकल्प

बक्सर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को इटाढ़ी रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन परिसर में “आसा पर्यावरण सुरक्षा” के...

बक्सर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को इटाढ़ी रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन परिसर में “आसा पर्यावरण सुरक्षा” के बैनर तले पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर संगठन के संयोजक विपिन कुमार के नेतृत्व में लोगों ने पौधे लगाए और धरती को बचाने का संकल्प लिया।

विपिन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के कारण हमारा इको सिस्टम तेजी से बिगड़ रहा है। यदि हम अब भी नहीं जागे तो भविष्य में धरती पर जीवन केवल दादी-नानी की कहानियों तक सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण को हमें अपने जीवन के सामाजिक और धार्मिक संस्कारों से जोड़ना होगा, जैसे जन्मदिन, शादी, श्राद्ध आदि अवसरों पर पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पूर्वजों की स्मृति में भी पौधा लगाएं और उसकी देखरेख करें।

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी भरत मिश्रा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे न सिर्फ पौधे लगाएं, बल्कि उसे बचाने की भी जिम्मेदारी लें।

वहीं, स्व. महंत सिंह हित समूह के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि हमारी कृषि के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की कि वे पौधारोपण को व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपनाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आय का भी स्रोत बढ़ सके।

इस अवसर पर विश्वनाथ गार्डन के राज शेखर, पर्यावरण प्रहरी भरत मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा, शिक्षक टोडरमल प्रसाद, रोहित कुमार, चंदन कुमार, शिक्षिका सविता कुमारी, कृषि स्नातक छात्रा कोमल प्रिया, आनंद प्रकाश, पंखुड़ी, शगुन प्रिया, शिवांशिका, लाली राम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top