BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डीएम साहिला की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, कई योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप तथा प्रगति...

बक्सर। जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप तथा प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने बाबा ब्रह्ममेश्वर नाथ मंदिर पथ के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग बक्सर को दिया। साथ ही सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में पड़ने वाले विद्युत खंभों को उचित स्थान पर अधिष्ठापित कराने हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देशित किया गया।

धनसोई बाईपास पथ से संबंधित भू-अर्जन की प्रक्रिया को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज महदह के पहुंच पथ का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग डुमरांव द्वारा पूर्ण प्रगति प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। पूर्व में स्मारित किए जाने के बावजूद प्रतिवेदन नहीं देने और कार्यों में शिथिलता बरतने को गंभीरता से लिया गया।

जनता दरबार में अत्यधिक विद्युत विपत्र से संबंधित मामलों को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर कैंप लगाकर ऐसे मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में नीचे लटके सर्विस विद्युत तारों को भूमिगत करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में एनएचएआई के किसी भी प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर कार्यपालक अभियंता, एनएचएआई से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों हेतु विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ समन्वय कर पंचायत स्तर पर कैंप लगाने का आदेश दिया गया।

आरओबी बक्सर-वरुणा रेलवे फ्लाईओवर को 15 मार्च तक पूर्ण करने तथा निर्माणाधीन गहमर-चौसा फ्लाईओवर के किनारे वाले मार्ग पर पर्याप्त मिट्टी गिराने का निर्देश पुल निर्माण निगम को दिया गया, ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो।

भभुअर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को मार्च तक पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर को दिया गया। केशोपुर बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना के तहत प्रत्येक 10 दिन में सभी वार्डों में आपूर्ति किए जा रहे पानी के सैंपल की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को दिया गया।

इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल अंतर्गत कोईलवर तटबंध पर बन रही सड़क से प्रभावित रैयतधारियों को चिन्हित कर उचित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top