BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डुमरांव में 26 जनवरी से शहीद रविकांत सिंह अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

आईपीएल खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच, विजेता टीम को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार डुमरांव। देश की सेवा...

आईपीएल खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच, विजेता टीम को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार

डुमरांव। देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद रविकांत सिंह, आईपीएस की स्मृति में आयोजित होने वाला अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष भी पूरे भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर डुमरांव में किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने विस्तृत जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी


प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के आयोजक नागेंद्र नाथ ओझा, शिवांग विजय सिंह, संजय शर्मा, पूर्व खिलाड़ी मनोज जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहीद रविकांत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का सशक्त माध्यम है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न राज्यों से टीमें भाग लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

आईपीएल खिलाड़ियों की मौजूदगी से बढ़ेगा आकर्षण


आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत आईपीएल खिलाड़ियों की भागीदारी है। इसमें आईपीएल खिलाड़ी दीपक पूनिया और राजस्थान आईपीएल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ब्रजेश शर्मा मैदान पर अपना हुनर दिखाएंगे। इन नामचीन खिलाड़ियों की मौजूदगी से जहां दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं स्थानीय खिलाड़ियों को भी उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

लीग और नॉकआउट आधार पर होंगे मुकाबले


टूर्नामेंट में कई अंतरराज्यीय टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन लीग और नॉकआउट प्रणाली के तहत किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मैचों के दौरान खेल भावना, अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि खिलाड़ी और दर्शक दोनों सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण माहौल का आनंद ले सकें।

आकर्षक पुरस्कार राशि


आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रशासन का मिल रहा सहयोग


आयोजकों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलत्स कुमार, बीडीओ संदीप पांडेय, ईओ राहुल धर दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

युवाओं में देशभक्ति और खेल भावना का संदेश


आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट डुमरांव की धरती से वीर शहीदों की स्मृति को जीवित रखने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को शहीद रविकांत सिंह के साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश देता है।

कौन थे शहीद रविकांत सिंह


शहीद रविकांत सिंह बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत दुल्लहपुर गांव के निवासी थे। वे भारतीय पुलिस सेवा के एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्हें लोग सम्मान से “बिहार टाइगर” के नाम से भी जानते थे। उनकी वीरता और नेतृत्व क्षमता की सराहना बिहार से लेकर असम तक की जाती रही।

असम पुलिस में रहते हुए उन्होंने कट्टरपंथी और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ कई अहम अभियानों का नेतृत्व किया। वर्ष 1996 में असम के तीनसुकिया जिले में यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम के खिलाफ चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान वे अपने साथियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top