BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शाहाबाद प्रक्षेत्र के 35 पुलिस अधिकारी और 5 नागरिक हुए सम्मानित

रामनवमी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए चारों जिलों के एसपी को भी मिला सम्मान डेहरी ऑन सोन, रोहतास। शाहाबाद पुलिस...

रामनवमी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए चारों जिलों के एसपी को भी मिला सम्मान

डेहरी ऑन सोन, रोहतास। शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों—रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ 5 नागरिकों को शनिवार को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देशानुसार क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित बिहार पारितोषिक वितरण समारोह के तहत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने की, जिन्होंने सभी सम्मानितों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया।

डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया है जिन्होंने विभिन्न जटिल मामलों के उद्भेदन में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले से 12, बक्सर से 10 और कैमूर से 13 पुलिस अधिकारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

नागरिकों की सराहनीय पहल

समारोह में बक्सर के दो और भोजपुर के तीन नागरिकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। डीआईजी ने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे दूसरों की मदद करने की भावना को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य सामूहिक जिम्मेदारी और सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा देते हैं।

रोहतास जिले के सम्मानित अधिकारी

रोहतास जिले से पुलिस निरीक्षक ललन प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, सुशांत कुमार मंडल, राहुल, सिपाही अमरेश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, राजीव रंजन कुमार, अविनाश कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, और पंकज कुमार पांडे को प्रशस्तिपत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

बक्सर जिले के अधिकारी

बक्सर जिले से एसपी, एसडीपीओ धीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, यूसुफ अंसारी, मंगलेश कुमार मधुकर, एसआई विकास कुमार, चंदन कुमार और सिपाही विकास कुमार को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

कैमूर जिले के दो प्रमुख मामलों में कार्यवाही

कैमूर जिले में दो महत्वपूर्ण मामलों के सफल उद्भेदन के लिए एसपी, एसडीपीओ समेत 13 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पहला मामला वाहन चोरी से संबंधित था जिसमें कुदरा थाना की टीम ने रांची पुलिस की सहायता से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर सात स्कॉर्पियो गाड़ियां बरामद कीं। दूसरा मामला डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण का था, जिसे तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सुरक्षित बरामद किया गया। इस प्रकरण में सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई और मोबाइल व स्कॉर्पियो की भी बरामदगी की गई।

रामनवमी पर विधि-व्यवस्था के लिए एसपी सम्मानित

इन मामलों में कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा, एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, सिपाही टिंकू कुमार, बंटी शर्मा, कृष्ण मुरारी कुमार, एसआई विकास कुमार, सिपाही अमीनुल हक, अरुण कुमार, रवि राजन अकेला को प्रशस्तिपत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के विशेष हिस्से में रामनवमी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डीआईजी ने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में इन अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। सम्मानित एसपी में रोहतास के रौशन कुमार, कैमूर के हरिमोहन शुक्ला, भोजपुर के श्री राज, और बक्सर के शुभम आर्य शामिल हैं।

समारोह में उपस्थित गणमान्य अधिकारी

इस आयोजन में शाहाबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों के एसपी, वरिष्ठ अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पुरस्कार समारोह पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top