BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सुरभि गौशाला में स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज का पावन आगमन

गौ सेवा को बताया सनातन धर्म की आधारशिला, सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत फोटो डुमरांव। नया भोजपुर ग्राम स्थित...

गौ सेवा को बताया सनातन धर्म की आधारशिला, सैकड़ों लोगों ने किया भव्य स्वागत

फोटो

डुमरांव। नया भोजपुर ग्राम स्थित सुरभि गौशाला में शनिवार को स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज का पावन आगमन हुआ, जहां उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, बक्सर राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित सैकड़ों लोगों ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के उपरांत स्वामी जी ने गौशाला में मौजूद गौ माताओं को अपने कर-कमलों से गुड़, रोटी, केले और फल खिलाए।

स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति, समाज और जीवन मूल्यों की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा, “गौ माता की रक्षा और सेवा करना सनातन धर्म की रक्षा है। गौ माता में समस्त देवताओं का वास बताया गया है, इसलिए गौ सेवा से सुख, शांति, सम्पन्नता और संतोष प्राप्त होता है। जिस समाज में गौ सम्मानित होती हैं, वह समाज समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होता है।” उन्होंने वर्तमान समय में गौ संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी लोगों को आगे आकर गौ सेवा के आंदोलन को मजबूत करना होगा।

स्वागत समारोह से अभिभूत होकर स्वामी जी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सबके प्रेम, सम्मान और श्रद्धा ने मेरे मन को भाव-विभोर कर दिया है। यह आत्मीय स्वागत मेरे लिए जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा। जिस एकता और समर्पण के साथ आप सब उपस्थित हुए, वह इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है।” कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी जी ने गौ महिमा पर अनेक पवित्र पंक्तियाँ उच्चारित कीं। उन्होंने कहा, “गौ माता की महिमा अपरंपार है, गौ रक्षा ही धर्म रक्षा है और धर्म रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है।” उनके इन वचनों ने उपस्थित जनसमूह में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया।

कार्यक्रम में बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने आगंतुकों का अंग वस्त्र एवं प्रसाद से स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि वे बक्सर की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा संकल्पित रहेंगे और इस पावन भूमि के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे।

इस अवसर पर शिवांग विजय सिंह, भोला ओझा, विभोर द्विवेदी, कामेश्वर पांडे, राहुल चौबे, गुप्तेश्वर चौबे, अनिल उपाध्याय, हरिवंश सिंह, राहुल सिंह, उत्पल यादव, राजू यादव, अशोक पांडे, संतोष पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गौ माता के चरणों में वंदन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top