BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
7 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का किया निरीक्षण

बक्सर। एके जॉय, भाप्रसे, सामान्य प्रेक्षक एवं अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप...

बक्सर। एके जॉय, भाप्रसे, सामान्य प्रेक्षक एवं अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि मतदान दलों को देय सामग्री के अंतर्गत दो प्रपत्र का बुकलेट अभी तक छपाई एजेंसी से अप्राप्त है।

इस पर सामान्य प्रेक्षक के द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई। नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग को संबंधित एजेंसी से कारण पृच्छा किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी सामग्रियों की वांछित मात्रा में प्राप्ति की समीक्षा की जाय एवं अप्राप्त सामग्री अविलंब प्राप्त की जाय।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सामग्री के बैग पर सिर्फ विधान सभा का नाम लिखा गया है। नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सामग्री बैग पर 33-बक्सर लोक सभा आम निर्वाचन भी अंकित कराना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान पृच्छा के आलोक में वरीय पदाधिकारी सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग के द्वारा बताया गया कि सामान्य बैग दिनांक 30.05.2024 को तथा विशेष पैकेट दिनांक 31.05.2024 को मतदान दलों को वितरण किया जाना है।

इस क्रम में प्रेक्षक महोदया के द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त तिथियों को सामग्री वितरण के क्रम में यह सुनिश्चित की जाय कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित मार्गदर्शिका एवं एस0ओ0पी0 का अनुपालन हो रहा है।

सामग्रियों के वितरण हेतु बैग की तैयारी की समीक्षा की गई। नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सामान्य एवं विशेष कुल दो प्रकार का पैकेट तैयार कराया जाना है तथा सामान्य पैकेट दिनांक 25.05.2024 तक तैयार करा लिया जायेगा। साथ ही विशेष पैकेट भी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के स्तर से विखण्डन के उपरांत मतदाता सूची एवं

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त अन्य कागजातों के प्राप्ति के दो-तीन में तैयार करा लिया जाएगा। प्रेक्षक महोदया के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी सामग्रियों को बैग में रखे जाने हेतु चेक लिस्ट बना लिया जाय तथा बैग में रखे जाने के क्रम में चेक लिस्ट से मिलान अनिवार्य रूप से कर लिया जाय।

मतदान दलों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मेडिकल किट प्राप्त हो गया है। निर्देशित किया गया कि मेडिकल किट में उपलब्ध दवाओं के उपयोग के बारे में भी मतदान दलों को ससमय अवगत करा दिया जाय।

प्रेक्षक महोदया के द्वारा निर्देशित किया गया कि वितरण के उपरांत मतदान दलों को संबंधित सामग्रियों को प्राप्त होने के संबंध में भी समीक्षा करा लिया जाय। ताकि बाद में कोई समस्या नहीं हो। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अद्योहस्ताक्षरी के द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें निर्देशित किया गया कि अपने सेक्टर

अंतर्गत सभी मतदान दलों से दिनांक 30.05.2024 को सामान्य बैग एवं दिनांक 31.05.2024 को विशेष पैकेट एवं ई0वी0एम0-वी0वी0पैट0 प्राप्ति के उपरांत सम्पर्क कर समीक्षा करने तथा आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। आश्वस्त किया गया कि उक्त के संबंध में पुनः अवगत करा दिया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top