BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

हिंदी हमारी संस्कृति और एकता की पहचान : अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह

बक्सर से बब्लू विश्वास/अंजू अन्नु की रिपोर्ट हिंदी दिवस पर बक्सर में हुआ भव्य समारोह बक्सर। हिंदी दिवस 2025 के...

बक्सर से बब्लू विश्वास/अंजू अन्नु की रिपोर्ट

हिंदी दिवस पर बक्सर में हुआ भव्य समारोह

बक्सर। हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर जिले में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह ने की। उन्होंने जिलेवासियों एवं सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की सशक्त कड़ी है। यह हमारे विचारों, भावनाओं और पहचान की अभिव्यक्ति है।

अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी हमारे सरकारी कामकाज की आधारभूत भाषा है। अतः यह आवश्यक है कि हम सभी अपने दैनिक कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों में गर्वपूर्वक हिंदी का प्रयोग करें। उन्होंने आह्वान किया कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी को सम्मान दें, आत्मविश्वास के साथ अपनाएँ और नई पीढ़ी तक इसकी शक्ति पहुँचाएँ। यही हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता है।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी आज राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान और जनमानस की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

श्री धुन लाल प्रेमातुर (सेवानिवृत्त शिक्षक)

डॉ. शशांक शेखर (अध्यक्ष, पत्रकार संघ)

श्रीमती वर्षा पांडे (सामाजिक कार्यकर्ता)

श्री विजय शंकर मिश्रा (पूर्व प्रधानाध्यापक, एमपी स्कूल)

विमल (शिक्षक, लाखन डिहरा)

श्री अनुराग मिश्रा (प्रधानाध्यापक)

शर्मा परवीन (शिक्षक)

शुभ नारायण पाठक (पत्रकार, दैनिक जागरण)

निधि कुमारी (वूशु खिलाड़ी)

डॉ. श्री निवास चतुर्वेदी

डॉ. रासबिहारी शर्मा

सावित्री सिंह (शिक्षक)

अनीता सिंह (शिक्षक)

डॉ. विमलेश कुमार सिंह

धनंजय कुमार (प्रधानाध्यापक)

हेमंत चौबे आदि।

कार्यक्रम का संचालन सामान्य शाखा प्रभारी वरीय उप समाहर्ता बक्सर, श्री आदित्य कुमार के द्वारा किया गया।

अंत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री विद्यानाथ पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर एवं सामान्य शाखा के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बक्सर में हिंदी दिवस का यह आयोजन न केवल भाषा के गौरव का प्रतीक बना, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इसे और अधिक विशेष बना दिया। यह अवसर हिंदी की शक्ति और इसके प्रति सम्मान का सामूहिक संकल्प बन गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top