BREAKING NEWS
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
No menu items available
BREAKING
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 week ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
1 week ago
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
1 week ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 weeks ago
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
2 weeks ago
Advertisement

पटना में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न : प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में रोहतास जिला को मिला सम्मान

शिक्षा विभाग की पहल पर सभी 38 जिलों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता पटना। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड...

शिक्षा विभाग की पहल पर सभी 38 जिलों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

पटना। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के अंतर्गत पटना में दो दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बिहार के सभी 38 जिलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना और विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या समाधान क्षमता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग : छात्रों में नवाचार की दिशा में एक कदम

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषयों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है। पांच दिवसीय गतिविधि के रूप में यह कार्यक्रम छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। छात्र अपने-अपने प्रोजेक्ट पूरे करने के बाद उनके साक्ष्य दीक्षा ऐप या गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड कर रहे हैं, जिससे विभागीय निगरानी और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।

कार्यशाला में रोहतास जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस राज्यस्तरीय कार्यशाला में रोहतास जिला का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिले की टीम ने न केवल तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, बल्कि छात्रों के प्रोजेक्ट कार्यों के निष्पादन और रिपोर्टिंग में भी उत्कृष्टता दिखाई। जिला शिक्षा समन्वयक (D.E.C.) श्री कृष्ण ने राम ने जिला प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। उनके साथ तकनीकी टीम के सदस्य गजाला फातमा और जावेद अली भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान रोहतास जिला को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिला तकनीकी टीम की सदस्य गज़ाला फातमा ने बताया कि यह सम्मान पूरे रोहतास जिले के शिक्षकों, छात्रों और तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने शिक्षण पद्धति में एक नई ऊर्जा और नवाचार का संचार किया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई

रोहतास जिला को प्राप्त इस सम्मान पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रोहित रौशन ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले की यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को और प्रभावी रूप से विद्यालयों में लागू किया जाएगा, ताकि छात्र केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें बल्कि जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करने की योग्यता भी विकसित करें।

कार्यशाला का निष्कर्ष : नवाचार आधारित शिक्षा ही भविष्य का मार्ग

दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि PBL कार्यक्रम शिक्षा में एक नया आयाम जोड़ रहा है। इससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक व्यवहारिक, रचनात्मक और विद्यार्थीकेंद्रित बन रही है। प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने जिलों में लौटकर इस नवाचार को अधिकाधिक विद्यालयों में लागू करेंगेइस प्रकार, पटना में आयोजित यह कार्यशाला न केवल शिक्षकों और तकनीकी टीमों के लिए अनुभव साझा करने का माध्यम बनी, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि बिहार शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन की नई लहर अब परियोजना आधारित शिक्षण से होकर गुजरेगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top