BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

शिक्षा में बदलाव सेमिनार में मिथिला की बेटियों ने बिखेरा लोक संस्कृति का रंग

सीतामढ़ी। राजकीय मध्य विद्यालय गंगवारा रून्नीसैदपुर की बच्चियों ने बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव स्थित सभागार में आयोजित “शिक्षा में बदलाव”...

सीतामढ़ी। राजकीय मध्य विद्यालय गंगवारा रून्नीसैदपुर की बच्चियों ने बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव स्थित सभागार में आयोजित “शिक्षा में बदलाव” सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। विद्यालय की शिक्षिका सह सीईओ डीएनई के नेतृत्व में छात्राओं ने मिथिला की लोक संस्कृति को मंच पर उतारते हुए झिझिया और जट-जटिन जैसे पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

झिझिया और जट-जटिन ने बांधा समां

झिझिया नृत्य विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा पलक और कक्षा 3 की छात्रा सलोनी ने प्रस्तुत किया। दोनों बच्चियों की लयबद्ध थिरकन और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जट-जटिन नृत्य की प्रस्तुति कक्षा 8 की छात्राओं मुस्कान और कल्पना ने दी। ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को दर्शाने वाला यह नृत्य दर्शकों को इतना भाया कि वे तालियां बजाने पर विवश हो गए।

देशभक्ति गीतों ने जगाया उत्साह

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को भावपूर्ण बना दिया। अंजलि (कक्षा 8, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेहसौल रून्नीसैदपुर, सीतामढ़ी) और ममता (कक्षा 8, राजकीय मध्य विद्यालय) ने सुमधुर स्वरों में देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित जनों में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बच्चियों की यह प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण बनी।

बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ मयंक

राजकीय मध्य विद्यालय गंगवारा के छात्र मयंक को विद्यालय का “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” देकर सम्मानित किया गया। उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों और अनुशासनात्मक योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त कर मयंक ने विद्यालय और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

सेमिनार का उद्घाटन सांसद डॉ. सुधाकर सिंह, विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह, डायट व्याख्याता नवनीत सिंह, डीके कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजू मोची, सुमित्रा महिला कॉलेज प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह, महाराष्ट्र से आई शिक्षाविद डॉ. अंजलि चिंचोलीकर, शिक्षाविद भाग्यश्री राजेंद्र वर्तक, पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, साइबर सेल डीएसपी अविनाश कुमार, कृषि महाविद्यालय व्याख्याता नीतू कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्कृति और शिक्षा का संगम

यह आयोजन केवल शिक्षा में बदलाव पर विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सांस्कृतिक धरोहर को भी मंच प्रदान किया गया। मिथिला की लोकनृत्य परंपरा और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों से भी जुड़ा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top