BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षक मुकेश कुमार तिवारी को भावपूर्ण विदाई

प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षक मुकेश कुमार तिवारी को भावपूर्ण विदाई उदवंतनगर (भोजपुर)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसाढ़ में शनिवार...

प्रधान शिक्षक पद पर चयनित शिक्षक मुकेश कुमार तिवारी को भावपूर्ण विदाई

उदवंतनगर (भोजपुर)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसाढ़ में शनिवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय परिवार द्वारा वहां पूर्व से पदस्थापित शिक्षक श्री मुकेश कुमार तिवारी को प्रधान शिक्षक पद पर चयनित होकर अन्य विद्यालय में योगदान देने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दशरथ कुमार सुमन ने किया, जबकि मंच संचालन का कार्य श्री चंदन कुमार और रघुबर दयाल ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत संकुल समन्वयक श्री सुधीर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिसने कार्यक्रम में उत्साह और भावनात्मक रंग भर दिया। बच्चों द्वारा विदाई गीत और नाटक की शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।

अंगवस्त्र और उपहार से हुआ सम्मान

विद्यालय परिवार की ओर से श्री मुकेश कुमार तिवारी को अंग वस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्री दशरथ कुमार सुमन ने भावुक शब्दों में कहा कि मुकेश कुमार तिवारी सर विद्यालय की नींव थे। उनके योगदान से विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। उनके चले जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे शीघ्र भर पाना संभव नहीं है। फिर भी हमें गर्व है कि वे प्रधान शिक्षक के रूप में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हैं।”

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएँ

समारोह में उपस्थित विभिन्न शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और श्री तिवारी को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएँ दीं। सभी ने माना कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

तिवारी जी ने किया आभार प्रकट

अपने सम्मान से भावविभोर श्री मुकेश कुमार तिवारी ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा यह विद्यालय और यहां के बच्चे मेरे जीवन का अहम हिस्सा हैं। आप सबका यह प्यार और सम्मान मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा। बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही मेरी सबसे बड़ी कामना है। मैं हमेशा इस विद्यालय से जुड़ा रहूँगा।”

भावुक विदाई का बना गवाह विद्यालय परिसर

समारोह का समापन पूरे विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं की भावनाओं के बीच हुआ। जहां एक ओर तिवारी सर के प्रस्थान से सभी की आंखें नम थीं, वहीं दूसरी ओर उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी की शुरुआत को लेकर हर्ष और गर्व की अनुभूति भी स्पष्ट झलक रही थी।

इस प्रकार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसाढ़ का यह विदाई समारोह न केवल एक शिक्षक के योगदान का सम्मान था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव की मिसाल भी पेश करता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top