BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

कटिहार : प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्त नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, 21 जुलाई से करेंगे योगदान

कटिहार, बिहार। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद...

कटिहार, बिहार। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लंबे इंतजार के बाद नियुक्ति पत्र मिल गया है। कटिहार जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों पर सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हसनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में भी समारोहपूर्वक प्रधान शिक्षक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान भावुकता और उत्साह का माहौल देखा गया। सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाकर शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतरी लाएंगे

21 से 26 जुलाई के बीच करेंगे योगदान

बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, सभी नवनियुक्त प्रधान शिक्षक 21 जुलाई से 26 जुलाई के बीच अपने-अपने नवपदस्थापित विद्यालयों में योगदान देंगे। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। योगदान के बाद इन प्रधान शिक्षकों से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे विद्यालयों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहल करें।

नीरज नयन आनंद ने जताया संकल्प

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों में नीरज नयन आनंद ने कहा कि, “मैं इस नई जिम्मेदारी को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करता हूँ और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि विद्यालय को एक आदर्श संस्था के रूप में विकसित किया जा सके। मैं अपने अनुभव और मेहनत से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

अन्य शिक्षकों ने भी जताई खुशी

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रश्मि झा, हेमंत कुमार, संजीव ठाकुर, जयनन्दन, शंकर पासवान समेत अन्य चयनित शिक्षक शामिल थे। सभी ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे

उपस्थित रहे अधिकारी और शिक्षकगण

हसनगंज प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखापाल विकास कुमार, संकुल समन्वयक सरोज कुमार, वरिष्ठ प्रधानाध्यापक विभाष झा एवं शिक्षक भोला कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विद्यालयों की व्यवस्था में होगा सुधार
प्रधान शिक्षक की नियुक्ति से अब तक शिक्षकों के अभाव में जूझ रहे विद्यालयों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाई देने में इन नियुक्तियों की अहम भूमिका होगी।

यह नियुक्ति न केवल शिक्षकों के लिए एक उपलब्धि है, बल्कि राज्य के शिक्षा तंत्र के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top