BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
7 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 week ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

नचाप की बेटी डा. अनिता सिंह प्रोफेसर बन किया गांव का नाम रौशन, बधाईओं का लगा तांता

डुमरांव. अनुमंडल के चौगाई प्रखंड अंतर्गत नचाप पंचायत के छोटकाडीह गांव निवासी सुमन सिंह यादव की बेटी डा अनिता सिंह...

डुमरांव. अनुमंडल के चौगाई प्रखंड अंतर्गत नचाप पंचायत के छोटकाडीह गांव निवासी सुमन सिंह यादव की बेटी डा अनिता सिंह ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गांव का नाम रौशन किया है.

इस भीषण प्रतियोगिता के दौर में पिछड़ा वर्ग से आने के बावजूद इन्होने सामान्य वर्ग में चयनित शीर्ष 20 सफल प्रतिभागियों में अपना स्थान बनाया है. अनिता सिंह ने वीर कुंवर सिंह की अंगीभूत इकाई डीके कालेज में भूगोल विषय में योगदान दिया.

विदित हो कि इनके पिता स्वयं भी इसी कालेज के छात्र रहे है. ये शुरू से मेधावी प्रवृति की रहीं है. गौरतलब हो कि पीएचडी शोध का विषय ’’बक्सर जिले में मनरेगा योजनाओं का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’’ रहा है, जो इनका अपने गृह जिलेसे विशेष लगाव दर्शाता है.

इन्होने पहले नेट क्वालिफाई किया, तत्पश्चात यूजीसी की जेआरएफ स्कालरशीप से अपना शोधकार्य पूरा किया. इनका परिवार समाजवादी पृष्टभूमि रहा है. इनके दादा स्व. चंद्रदीप सिंह यादव सरपंच थे तथा पिता जनता दल के प्रदेश महासचिव रहे. चार भाई बहन में, इनके बड़े भाई शिक्षा से ही जूड़े है तथा एक भाई उद्यमी एवं एक भाई अवधेश सिंह यादव सामाजिक-राजनीतिक कार्यो में सकिय है.

इनके पति नीरज वर्तमान में बिहार सरकार में अपर सचिव के पद पर कार्यरत है, जोे पिछले कुछ वर्षो से तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यालय में पदस्थापित है. इनकी सफलता से इनके परिवार एवं गांव के संगे संबंधी प्रसन्न एवं उत्साहित है.

डा अनिता सिंह की अभिलाषा है कि वो अपने क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा एवं रोजगार प्राप्ति था स्वावलंबी बनने की दिशा में अपना योगदान दें. प्रोफेसर बननें पर सुगन सिंह, अवधेश यादव, प्रो.सत्येंद्र यादव, ददन यादव, सुरेश राम सहित कालेज केे प्रोफेसर व कर्मियों ने बधाई दी.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top