BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

डीएम ने किया जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक, लक्ष्य की प्राप्ति समय सीमा के अंदर नहीं होने पर कार्रवाई

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय...

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि अब तक 97632.8 हे0मे0 धान फसल की कटाई (कुल प्रतिशत 99.53) की गई है।

जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर से पृच्छा की गई कि धान फसल की कटाई 99.53% तक कर ली गई है तो किन परिस्थितियों में मात्र 17% किसानों का ही धान पैक्सों के द्वारा क्रय किया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी के द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए निदेश दिया गया कि लक्ष्य की प्राप्ति समय सीमा के अंदर नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

फसल अवशेष

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अवगत कराया गया कि डीबीटी सेल से 320 फॉयर प्वाईंट प्राप्त हुआ है। जिसमें 313 कृषकों को चिन्हित कर आई0डी0 ब्लॉक की कार्रवाई की जा चुकी है। शेष कृषकों को चिन्हित कर 24 घंटे के अंदर आई0डी0 ब्लॉक की कार्रवाई सम्पन्न कर दी जायेगी।

जिला पदाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषकों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर एवं उससे होने वाले क्षति के बारे में कृषकों को अवगत कराया जाय। साथ ही साथ यदि कृषकों द्वारा बार-बार पराली जलाई जाती है तो विभागीय निदेशानुसार कार्रवाई की जाय।

भूमि संरक्षण

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सात निश्चय 2 के अंतर्गत वितीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त कुल लक्ष्य 10 के विरूद्ध उपलब्धि अब तक 02 है। इस संबंध में सहायक निदेशक भूमि संरक्षण बक्सर को लक्ष्य को ससमय प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु टीम बनाकर लगातार छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे एवं पाई गई अनियमितता के आलोक में विभागीय नियमानुसार सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक उद्यान पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top