BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
2 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
4 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
4 weeks ago
Advertisement

नालंदा : कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के लोकसभा चुनाव में नालंदा लोकसभा कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने की मांग ने पकड़ी जोर

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय)। जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला कार्यक्रम...

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय)। जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया. जिसका मंच संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त किए गए नालंदा लोक सभा के समन्वयक सह आब्जर्वर डॉ विनोद यादव का आगमन हुआ। सबसे पहले पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र उर्फ जितु सिंह के द्वारा फूल माला बुके अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया।

तत्पश्चात् बैठक की करवाई शुरू की गई । बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्षों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है, उसका मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर रहा हूँ। आपलोग भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जिले के हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कीजिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में ऐसी संभावना बन रही है कि यह सीट कांग्रेस को ही जाएगी और अगर कांग्रेस को नहीं भी मिली तो जिसे भी मिलेगा हम कांग्रेसी मजबूती से महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का कार्य करेंगे।

कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा कि आप सभी मिलकर अपने अपने प्रखंड पंचायत एवं बूथ पर मजबूती के साथ आज से ही लग जाए। हर बूथ पर कम से कम पाँच पाँच मजबूत साथी को मजबूती के साथ चिह्नित करें, जो आने वाले चुनाव में उस बूथ का प्रतिनिधित्व करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रभारी पूर्व में भी दो बार विधायक रहे हैं। हमलोगों को इनके अनुभव का भी इस्तेमाल करना चाहिए। चुनाव से लेकर संगठन तक हमारे प्रभारी का काफी पुराना अनुभव रहा है। दिलीप कुमार ने कहा कि इस बार किसी भी नालंदा लोक सभा चुनाव पर महागठबंधन का कब्जा होना है। इसलिए अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए काम कर महागठबंधन से जो भी उम्मीदवार आये उनको मजबूती प्रदान करें।

राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति ने समीकरण के आधार पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से यहाँ वोट की संरचना है उस स्थिति में यहाँ से महागठबंधन में अगर कांग्रेस को सीट मिलती है और अगर कार्यकर्ताओं के अनुरूप प्रत्याशी का चयन किया गया तो नालन्दा लोक सभा पर महागठबंधन का परचम अवश्य बुलंद होगा और हम लोग काफी वोट के अंतराल से चुनाव जीतेंगे।

जिला कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष ही प्रभारी से मांग रखा कि नालन्दा लोक सभा से कांग्रेस को ही सीट मिले और हमारे बीच का ही कार्यकर्ता चुनाव लड़े। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भी अपने प्रभारी के समक्ष अपनी बातों को मजबूती से रखा। जब चुनाव का समय आता है तो आप लोग जिले के वर्करों को भूलकर बाहरी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने भेज देते है। जिसका प्रतिफल उसको चुनाव में हार का सामना के रूप में मिलता है।

जिले के सभी स्तर के कांग्रेसियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में नालंदा लोक सभा कांग्रेस को मिलती है तो पार्टी का उम्मीदवार दिलीप कुमार को बनाया जाये हम सभी महागठबंधन के साथियों के साथ मिल बैठकर दिलीप कुमार को लोकसभा जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे।

अगर यह सीट कांग्रेस के खाते में नहीं भी जाती है तो हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता महागठबंधन के साथी को मजबूती से चुनाव में मदद करके उन्हें भी जिताने का काम करेंगे।अंत में जिला उपाध्यक्ष नव प्रभात प्रशांत के धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा बैठक की विधिवत समापन की घोषणा की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मो. जेड इस्लाम, बच्चन पांडेय, कैप्टन शाहिद, श्यामदेव राजवंशी, रानी देवी, उदय कुशवाहा, हरि सिंह सैंगर, मो. उष्मान गणी, कोषाध्यक्ष ताराचंद मेहता नरेंद्र कुमार शाही राजीव रंजन कुमार, महताब आलम गुड्डु राजेश्वर प्रसाद के अलावे सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top