BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

पटना : एमडीए अभियान की सफलता में 300 नर्सिंग की छात्र-छात्राएं देंगे अपना योगदान

नर्सिंग की छात्र-छात्राएं आशा दीदी के साथ घर-घर जाकर दवा खिलाने में करेंगे सहयोग 10 फ़रवरी से राज्य के 24...

नर्सिंग की छात्र-छात्राएं आशा दीदी के साथ घर-घर जाकर दवा खिलाने में करेंगे सहयोग

10 फ़रवरी से राज्य के 24 जिलों में खिलाएगी जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

पटना। फाइलेरिया काफी गंभीर व घातक बीमारी है। बेशक, इस बीमारी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती है। पर उनकी जिंदगी की चुनौतियाँ कई गुना बढ़ जाती है। कल्पना कीजिए कोई बच्चे, जवान और महिलाओं के पैर में पांच से दस किलो का वजन रहेगा।

उस वजन के साथ उसे चलने या सीढ़ी चढ़ने तथा अन्य प्रकार के काम में क्या-क्या परेशानियों होती होगी। उनका ये कष्ट बयां नहीं किया जा सकता है। ये बातें शुक्रवार को श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ़  नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आयोजित कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ के स्टेट को-आर्डिनेटर (एनटीडी) डॉ.राजेश पांडेय ने कही।  

बिहार के सभी 38 जिलों में फाइलेरिया बीमारी का है प्रसार

डॉ. पांडेय ने कहा कि बिहार में 38 जिले हैं। जिनकी कुल आबादी लगभग 13 से 14 करोड़ होगी।  बिहार के सभी जिलों में फाइलेरिया बीमारी का प्रसार है। इस प्रसार को रोकने के लिए सरकार प्रतिवर्ष सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाती है। ताकि हमारे राज्य से फाइलेरिया बीमारी का उन्मूलन हो सके। इसी मुहिम की सफलता के लिए 10 फरवरी से राज्य के 24 जिलों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत हो रही है। जो अगले 17 दिनों तक चलेगा। 

तीन वर्ग के लोगों को नहीं खिलानी है दवा

डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान दो वर्ष से कम उम्र, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति कहने का तात्पर्य यह हुआ कि जो व्यक्ति एक दम बेड पर पड़ा है। वैसे व्यक्ति को ये दवा नहीं खिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य के दस जिलों में आईडीए और 14 जिलों में एमडीए अभियान चलाया जाएगा।

जिन जिलों में आईडीए अभियान चलाया जाएगा। वहीं तीन दवाएं खिलायी जाएगी। जिसमें आईबरमेक्टीन, डीईसी और अल्बेंडाजोल शामिल है। और जहां एमडीए अभियान है, वहां लोगों को दो दवाएं डीईसी और अल्बेंडाजोल खिलायी जाएगी। ये बातें याद रखनी है कि अल्बेंडाजोल की गोली सभी को चबाकर खानी है। साथ ही खाली पेट दवा नहीं खानी है।

नर्सिंग की छात्र-छात्राएं फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने में निभाएंगे सहायक भूमिका

डॉ. पांडेय ने कहा कि यह अपने-आप में काफी गर्व की बात है कि बिहार से फाइलेरिया बीमारी के उन्मूलन के लिए नर्सिंग की छात्र-छात्राएं ने स्वयं आगे आकर सर्वजन दवा सेवन अभियान में सकारात्मक भूमिका निभा रहें हैं। यह इस अभियान की सफलता में एक अहम कड़ी साबित होगा। ये छात्र-छात्राएं अपने जिले के प्रखंड के गांव-गांव जाकर आशा दीदी के साथ स्वस्थ लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। 

श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के निदेशक अभय कुमार सिंह ने कहा कि सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान नर्सिंग की छात्र-छात्राएं लोगों को घर-घर जाकर दवा का सेवन सुनिश्चित कराएंगे। सतह ही ये छात्र-छात्राएं समाज के वैसे लोगों को भी दवा सेवन कराने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे, जो दवा खाने से इंकार कर देते हैं। इस मुहिम के दौरान वैसे लोगों विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

कार्यशाला में सीफार के प्रतिनिधि रंजीत कुमार, कॉलेज के प्राचार्या निकी कुमारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top