BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
12 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 day ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

हरित शिक्षक सम्मान 2024-25 से सम्मानित हुईं आज़मगढ़ की शिक्षिका डॉक्टर अर्चना सिंह

आजमगढ़। तुर्क चारा ब्लाक महाराजगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका डॉक्टर अर्चना सिंह को इको फ्रेंड बर्ड एंड नेचर संस्था...

आजमगढ़। तुर्क चारा ब्लाक महाराजगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका डॉक्टर अर्चना सिंह को इको फ्रेंड बर्ड एंड नेचर संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 2024-25 के “हरित शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, जागरूकता फैलाने और विद्यालय स्तर पर पर्यावरणीय गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रदान किया गया।

इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश भर से कुल 125 चयनित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समारोह में शामिल शिक्षकों से उनके विद्यालयों में संचालित पर्यावरणीय गतिविधियों की प्रस्तुति के लिए पीपीटी आमंत्रित की गई थी। इस प्रक्रिया में केवल 27 शिक्षकों ने ही समयबद्ध रूप से अपनी प्रेजेंटेशन संस्था को भेजी थी। संस्था द्वारा गठित चयन समिति ने उन प्रस्तुतियों में से 7 सर्वश्रेष्ठ पीपीटी का चयन किया, जिनमें डॉक्टर अर्चना सिंह की प्रस्तुति को भी चुना गया।

डॉ. अर्चना सिंह को समारोह में मंच पर अपने विद्यालय की पर्यावरणीय गतिविधियों को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यालय में किए गए वृक्षारोपण, वेस्ट मैनेजमेंट, वर्षा जल संचयन, पर्यावरणीय जागरूकता रैलियाँ, विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर व मॉडल्स तथा जैविक उद्यान से संबंधित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उनके कार्यों को न केवल चयन समिति ने बल्कि उपस्थित सभी शिक्षकों और अतिथियों ने भी सराहा।

डॉ. अर्चना ने अपने वक्तव्य में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है। विद्यालय स्तर से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना सबसे प्रभावशाली तरीका है जिससे हम सतत विकास की दिशा में सार्थक कदम उठा सकते हैं।”

इको फ्रेंड बर्ड एंड नेचर संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह समारोह शिक्षकों को पर्यावरण के प्रति उनके कार्यों के लिए प्रेरित करने और एक मंच प्रदान करने का कार्य करता है। इस सम्मान से न केवल डॉक्टर अर्चना सिंह की सराहना हुई, बल्कि यह क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है।

डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहकर्मी शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। यह सम्मान निस्संदेह रूप से न केवल उनके लिए, बल्कि आज़मगढ़ जनपद के लिए भी गर्व का विषय है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top