BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय कुचायकोट कन्या में ‘सुरक्षित शनिवार’ के अंतर्गत आग से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित

गोपालगंज। जिले के मध्य विद्यालय कुचायकोट कन्या में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आग से बचाव पर एक विशेष जागरूकता...

गोपालगंज। जिले के मध्य विद्यालय कुचायकोट कन्या में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आग से बचाव पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को आग लगने के संभावित कारणों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। सत्र का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका कृति रंजन ने किया, जिसमें उन्होंने आग से जुड़ी घटनाओं, उनके कारणों और त्वरित बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

शिक्षिका कृति रंजन ने छात्राओं को बताया कि आग लगने के मुख्य कारणों में रसोई में गैस लीक, खेतों में बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंकना, पटाखों का लापरवाह उपयोग, मोमबत्ती या दीपक को बिना देखरेख के जलते छोड़ना, और बिजली के शॉर्ट सर्किट शामिल हैं। उन्होंने रसोई गैस की नियमित जांच, बिजली के उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, तथा ज्वलनशील पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने जैसे उपायों को जरूरी बताया।

उन्होंने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए छात्राओं को बताया कि सबसे पहले अग्निशमन विभाग को 101 नंबर पर फोन कर सूचना दें। इसके अलावा, रसोई या घर में बालू या पानी की बाल्टी हमेशा तैयार रखें ताकि आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही उसे बुझाया जा सके। विशेष रूप से उन्होंने बताया कि अगर आग बिजली से लगी हो तो पानी का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसी स्थिति में बालू या मिट्टी का प्रयोग करना अधिक सुरक्षित होता है।सत्र में बीड़ी-सिगरेट के अवशेषों का सही निपटान और पटाखों के सुरक्षित उपयोग पर भी बल दिया गया। पटाखे जलाते समय खुले स्थान का चयन और पास में पानी की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाल्मीकि प्रसाद, शिक्षिकाएं प्रीति देवी, स्मिता सिंह, नेहा कुमारी, गीता कुमारी, इंदु कुमारी, संगीता माली, सुबास राम सहित अन्य शिक्षकगण और सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

छात्राओं ने सत्र के दौरान आग से संबंधित खतरों और बचाव के उपायों को गंभीरता से सुना और कई सवाल भी पूछे, जिनका शिक्षिका ने सरलता से उत्तर दिया। यह कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत विद्यालय में चल रहे आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जागरूकता अभियान का हिस्सा था। इस तरह की पहल से छात्राएं न केवल जागरूक बनती हैं बल्कि घर और समाज में भी सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा कर सकती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रयास को सराहा और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता सत्र आयोजित करने की बात कही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top