BREAKING NEWS
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
No menu items available
BREAKING
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
1 hour ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 days ago
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
1 week ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
1 week ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
1 week ago
Advertisement

भारत रत्न राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनी, स्वर्गीय राजीव गांधी को पंचायती राज का कहते हैं जनक : दिलीप कुमार

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 21 मई 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहार शरीफ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न...


बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। 21 मई 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहार शरीफ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 34 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही बिहार कांग्रेस के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह की 82 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी एवं स्वर्गीय सदानंद सिंह के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके जीवनी पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी सिर्फ हमारे कांग्रेस पार्टी के ही पहचान नहीं बल्कि वह देश के कर्णधार थे। उन्हीं के द्वारा संचार क्रांति के तहत भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत की गई थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने स्वर्गीय राजीव गांधी एवं स्वर्गीय सदानंद सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनकी सोच का प्रतिफल आज के नौजवान उठा रहे हैं।

उन्होंने अपने प्रधानमंत्रीतत्व काल में अनेक फैसले लिए जिसमें महत्वपूर्ण रूप से पंचायती राज व्यवस्था संचार क्रांति एवं नौजवानों को वोट देने की आयु को 21 साल से घटाकर 18 साल में करने का महत्वपूर्ण फैसला था।
स्वर्गीय राजीव गांधी की संचार क्रांति का ही यह देन है कि हम लोगों के हाथों-हाथ मोबाइल और कंप्यूटर चल रहे हैं।

साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को उन्होंने सुदृढ़ करते हुए जो पंचायती राज व्यवस्था का राशि होता है उसे बिचौलियों के हाथ से छीनकर डायरेक्टर पंचायत तक भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की थी। इसलिए उन्हें पंचायती राज का भी जनक कहा जाता है।

उन्होंने आतंकवाद की खात्मा के लिए कठोर कदम उठाए। उन्हें मालूम था कि उनके कठोर निर्णय के कारण उनके बहुत सारे दुश्मन देश और विदेश में हो गए हैं। उसके बावजूद भी वह अपनी जान की परवाह किए बिना जनता के बीच जाने में हिचकते नहीं थे।

पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार मुन्ना ने भी उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सोशल मीडिया के अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा अल्पसंख्यक अध्यक्ष कैप्टेन शाहिद, सुनील कुमार अधिवक्ता, फवाद अंसारी,

राजीव रंजन कुमार, संजय पासवान, राजेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, महताब आलम गुड्डू, सुभाष यादव, अजीत कुमार, नंदू पासवान, रंजीत पांडेय, रमेश कुमार, विवेकानंद पासवान, दीपक कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top