BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय कोन्ही, चौगाई में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित

बच्चों को आपदा प्रबंधन और चक्रवात से बचाव की दी गई जानकारी चौगाई। चौगाई प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय कोन्ही में...

बच्चों को आपदा प्रबंधन और चक्रवात से बचाव की दी गई जानकारी

चौगाई। चौगाई प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय कोन्ही में शनिवार को “सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम” के तहत छात्रों और शिक्षकों को चक्रवाती तूफान एवं अन्य आपदाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के समय अपनाए जाने वाले सावधानियों से अवगत कराना था।

विद्यालय की शिक्षिका रश्मि अग्रवाल और राजकुमार राम ने बच्चों को चक्रवात के दौरान सुरक्षित रहने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि चक्रवात आने की स्थिति में कैसे किसी मजबूत और सुरक्षित स्थान पर पहुँचना चाहिए। बिजली के खंभों, बड़े पेड़ों और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बच्चों को आपातकालीन नंबरों और प्राथमिक सहायता की जानकारी भी दी।

प्रधानाध्यापक ने दी जागरूकता की आवश्यकता पर बल
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंग जी प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास आता है और वे किसी भी आपदा का सामना बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन उनके दुष्प्रभाव को कम जरूर किया जा सकता है।

नाटक के माध्यम से दी गई लू से बचाव की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लू से बचने के उपाय नाटक के माध्यम से रोचक तरीके से समझाए गए। नाटक में बच्चों ने यह दर्शाया कि गर्मी के मौसम में किस प्रकार पानी पीना, छायादार स्थानों में रहना और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में असगर अली, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार ठाकुर, मो. अंसारी और रवीन्द्र सिंह ने भी भाग लिया। उन्होंने बच्चों को हर प्रकार की आपदा से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आपदा के समय सामुदायिक सहयोग और सूझबूझ से कैसे जानमाल की हानि को कम किया जा सकता है।

इस प्रकार “सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम” ने न सिर्फ बच्चों को शिक्षित किया, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी जागरूक किया कि आपदाओं से निपटना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top