BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

11 दिसंबर 2025 को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस

तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सीतामढ़ी। जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 11 दिसंबर 2025...

तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सीतामढ़ी। जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन 11 दिसंबर 2025 को पूरे हर्षोल्लास एवं परंपरागत उत्साह के साथ किया जाएगा। इसको लेकर आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत विचार–विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के समुचित संचालन हेतु कई समितियों का गठन किया गया है। इनमें आयोजन–सह–सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रचार–प्रसार समिति, स्वागत समिति, विधि व्यवस्था समिति, विकासात्मक प्रदर्शनी समिति, आय–व्यय संधारण समिति, खेल–कूद समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति सहित अन्य समितियाँ शामिल हैं। सभी समितियों द्वारा प्रारंभिक तैयारी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा विभागवार जिम्मेदारियाँ भी निर्धारित कर दी गई हैं।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय को नीली रोशनी एवं रंग–बिरंगी झालरों से आकर्षक रूप से सजाने का निर्देश दिया गया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। इसके साथ ही विकासात्मक प्रदर्शनी स्टॉल, खेल प्रतियोगिताएँ, मुशायरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्थानीय कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियाँ आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। साथ ही कई अन्य रचनात्मक व जन–भागीदारी आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक जिले के पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल, नगर निकाय क्षेत्रों, महाविद्यालयों तथा सभी विद्यालयों में कैलेंडर के अनुसार रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत–संगीत, पैदल मार्च, साइकिल रैली, श्रमदान, दीपोत्सव, निबंध प्रतियोगिता एवं अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लेजर शो का आयोजन होगा।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चिन्हित क्षेत्रों में ‘नो हॉर्न पॉलिसी’ लागू की जाएगी तथा शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा, ताकि वायु एवं ध्वनि प्रदूषण में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी समितियाँ अपने–अपने कार्यों का अनुश्रवण सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें।

बैठक में डीडीसी संदीप कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) ब्रज किशोर पांडे, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) राहुल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) आनंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल, प्रभारी सिविल सर्जन जेड जावेद, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा आशुतोष कुमार, एनडीसी प्रकाश कुमार, डीपीओ शिक्षा, डीपीएम जीविका उमा शंकर भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top