BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय कपूर पकड़ी में सुरक्षित शनिवार के तहत चक्रवाती तूफान से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी चम्पारण, चिरैया। राजकीय मध्य विद्यालय कपूर पकड़ी में “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के तहत चक्रवाती तूफान और आंधी से होने...

पूर्वी चम्पारण, चिरैया। राजकीय मध्य विद्यालय कपूर पकड़ी में “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के तहत चक्रवाती तूफान और आंधी से होने वाले खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाह आलम ने की, जबकि संचालन शिक्षिका एवं टीएफएम सदस्य चाॅंदनी ने किया।

चक्रवात क्या है?

छात्रों को बताया गया कि जब कम वायुमंडलीय दबाव के चारों ओर गरम हवा तेज़ी से घूमने लगती है, तो उसे चक्रवात कहा जाता है। यह विशेष रूप से समुद्री क्षेत्रों में उत्पन्न होकर ज़मीन की ओर बढ़ता है। उत्तरी गोलार्ध में इन्हीं तूफानों को ‘हरिकेन’ या ‘टाइफून’ के नाम से जाना जाता है।

चक्रवाती तूफानों के खतरे

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि चक्रवात के दौरान भारी वर्षा, तेज़ हवाएं, व्रजपात (बिजली गिरना) और जन-धन की हानि जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह खतरा और अधिक होता है, जहां कच्चे मकानों की संख्या अधिक होती है।

बचाव के उपाय

विशेष सत्र में विद्यार्थियों को निम्नलिखित सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।

1. चक्रवात के समय ऊपरी मंजिल की बजाय घर की निचली मंजिल पर रहें।

2. खिड़की और दरवाज़ों से दूर रहें ताकि टूटे हुए कांच या उड़ती हुई वस्तुओं से बचा जा सके।

3. रेडियो, टीवी या मोबाइल के माध्यम से मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें और मौसम के साफ़ होने की पुष्टि के बाद ही बाहर निकलें।

4. छत पर ना जाएं, विशेषकर तेज़ हवा और बारिश के दौरान।

5. व्रजपात के समय खुले में हों तो उकड़ू मुकड़ू होकर जमीन पर बैठ जाएं और किसी ऊँचे वस्तु के पास खड़े ना हों।

शिक्षकों की भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक मुकेश कुमार, वकील प्रसाद यादव, रौशन कुमार मेहता, रोहित राज, मनोज कुमार, रत्नेश्वर कुमार तिवारी, महेश बैठा, निकहत जहां, शिवनंदन चौधरी और राजेश्वर चौधरी ने भी भाग लिया और बच्चों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की सराहनीय पहल

विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास विद्यार्थियों में प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता और आत्म-सुरक्षा की भावना को जागृत करने वाला है। स्थानीय अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top