BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
1 week ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
1 week ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
3 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
3 weeks ago
Advertisement

प्रखंड संसाधन केंद्र, घोड़ासहन में टीएलएम मेला का भव्य आयोजन, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण। स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रखंड स्तरीय मेला का भव्य आयोजन किया गया।...

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण। स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रखंड स्तरीय मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) हेमचंद्र और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शत्रुघ्न प्रसाद ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

टीएलएम मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना और शिक्षकों को नवाचार की ओर प्रेरित करना था। मेले में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों के शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए कई तरह की शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की। इन सामग्रियों में चार्ट, मॉडल, स्मार्ट टीचिंग टूल्स, इंटरैक्टिव गेम्स और डिजिटल शिक्षण साधन शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ हेमचंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावी और रुचिकर बनता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस तरह के नवाचारों को अपने शिक्षण में शामिल करें, ताकि छात्रों को आसानी से कठिन विषयों की समझ विकसित हो सके।

बीईओ शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि यह मेला शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपने विचारों को साझा करने का एक शानदार मंच है। उन्होंने शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवाचारों की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे।

मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डीपीओ हेमचंद्र और बीईओ शत्रुघ्न प्रसाद ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के नवाचारों को बढ़ावा देने की अपील की। इस मेले ने न केवल शिक्षकों को प्रोत्साहित किया बल्कि छात्रों में भी रचनात्मकता और नवाचार के प्रति रुचि जगाई।

अक्षर का पिटारा, शब्द का पिटारा, पर्यावरण का पिटारा, अपने अंग का पहचान, एटीएम मशीन का उपयोग दृष्टि बाधित के लिए बुक मेनू उपयोग किया था, रा.म.वि.जमुनिया खास, शिक्षिका अनिता देवी ने स्वयं टीएम का पोस्टर का उपयोग किया। शिक्षिका डॉक्टर अनीता देवी को पंचायत से लेकर इंटरनेशनल तक अभी तक 71 अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।

द मोस्ट इंस्पायरिंग अवार्ड नारी शक्ति से भी सामान प्राप्त कर चुकी है। शिक्षिका ने कहां कि यह सभी सामान बिहार के शिक्षा विभाग एवं समाज को जाता है।प्रतिभागियों को डीपीओ व बीईओ ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। मौके पर बीआरपी ओम प्रकाश, प्रतिभागियों में डाॅ अनिता देवी, राकेश कुमार, रेखा कुमारी सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top