BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

45वां मधेपुरा जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सक्षम चौरसिया व साक्षी सुमन को किया गया सम्मानित

मधेपुरा। जिले का 45वां स्थापना दिवस मंगलवार को कला भवन, मधेपुरा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया...

मधेपुरा। जिले का 45वां स्थापना दिवस मंगलवार को कला भवन, मधेपुरा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मधेपुरा की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और शिक्षा के क्षेत्र में उसकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

स्थानीय कला और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन

जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी आम्रपाली भारद्वाज के नेतृत्व में बच्चों के बीच चित्रकला और हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मधेपुरा की ऐतिहासिक गाथा, रहन-सहन और शिक्षा में इसके योगदान पर विशेष चर्चा की गई।

हस्तशिल्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्रा सम्मानित

हस्तशिल्प प्रतियोगिता में सक्षम चौरसिया, मध्य विद्यालय हरेली तथा साक्षी सुमन, एसबीजेएस उच्च विद्यालय उदाकिशुनगंज की प्रतिभा को सभी ने सराहा। दोनों छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया, जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शुभकामनाओं का लगा तांता

सक्षम और साक्षी को सम्मानित किए जाने पर जिले भर से बधाइयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में अभिषेक कुमार (डीपीओ), अंकित दास, सईद अंसारी (डीओ), डॉ. श्रीकृष्ण कुमार (अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ), डॉ. अरुण कुमार (प्रांतीय सचिव), शैलेश कुमार चौरसिया (जिला कोषाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ), आशीष कुमार (प्रधान सचिव), अवधेश कुमार (अध्यक्ष), रंजना कुमारी (जिला प्रतिनिधि), अमृता कुमारी (अनुमंडल पार्षद),

ललन कुमार, दीनबंधू, प्रतिमा कुमारी, हिरा भारती, संजय, मिथिलेश कुमार, रविंद्र कुमार, विजय कुमार पासवान, शंजय दास, डॉ. संजीव सिंह (एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), डॉ. दिलीप जायसवाल, एमएलसी ललन कुमार सर्राफ, एमएलसी सुनील कुमार, विधायक चंद्रहास चौपाल, नरेंद्र नारायण यादव (उपाध्यक्ष, बिहार विधानसभा), सांसद दिनेश चंद्र यादव तथा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल रहे। सभी ने पुरस्कृत छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भव्य आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी

इस आयोजन को सफल बनाने में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी आम्रपाली भारद्वाज, विधायक चंद्रहास चौपाल, स्काउट के जिला प्रभारी डॉ. जय कृष्णा यादव, प्रेमलता कुमारी, संजय क्रांति, पूजा कुमारी, नंदन कुमार, मोहम्मद असलम तथा समाजसेवी शौकत अली की प्रमुख भूमिका रही।

नवाचार और परंपरा का सुंदर संगम

जिला स्थापना दिवस न केवल जिले की उपलब्धियों को रेखांकित करने का अवसर रहा, बल्कि बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने वाला एक प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। इस आयोजन ने मधेपुरा के सांस्कृतिक और शैक्षिक वातावरण को और समृद्ध किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top