BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

कलाकार विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तर पर मिल रही सराहना

डुमरांव (बक्सर)। सीपीएस प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव के प्रतिभाशाली छात्र प्रिंस कुमार गुप्ता ने फाइन आर्ट के क्षेत्र में...

डुमरांव (बक्सर)। सीपीएस प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव के प्रतिभाशाली छात्र प्रिंस कुमार गुप्ता ने फाइन आर्ट के क्षेत्र में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने आज समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) मोहम्मद शारिक अशरफ की आकर्षक तस्वीर बनाकर उन्हें सप्रेम भेंट दी। डीपीओ ने छात्र के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच देने की।

विदित हो कि बक्सर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में हाल ही में फाइन आर्ट, संगीत और नृत्य के शिक्षकों की नई नियुक्तियाँ हुई हैं। इन शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और वे कला के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। चौसा उच्च विद्यालय के छात्र आयुष जायसवाल भी फाइन आर्ट के एक उभरते हुए नाम बन चुके हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

संगीत शिक्षिका पुतुल कुमारी, विजय लक्ष्मी पटेल, रवि रंजन चौबे, सुनीता कुमारी, कश्मीर खान, सीमा पटेल, अनुराग मिश्रा, अनीता यादव, प्रमोद कुमार चौबे और विकास कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की खुले दिल से सराहना की। उनका मानना है कि कला और संगीत जैसी विधाओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

बक्सर जिले के विद्यार्थियों में मेहनत की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शिक्षक और छात्रों के सामूहिक प्रयास से आज जिले का नाम न केवल शिक्षा बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी रोशन हो रहा है। गत माह जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ‘प्रगति यात्रा 2025’ के तहत सिमरी पहुंचे थे, तब छात्रों ने उन्हें उनकी कलाकृति भेंट की थी, जिसे सभी ने खूब सराहा।

इसी तरह बक्सर जिला पदाधिकारी की भी कलाकृति बनाकर उन्हें भेंट की गई थी। ये सभी प्रयास बताते हैं कि सरकारी विद्यालयों के छात्र अब सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कला, संगीत और नृत्य जैसे क्षेत्रों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

समग्र शिक्षा कार्यालय के कुशल निर्देशन में जिला अब कला के क्षेत्र में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। संभव प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षक का दायित्व है कि वह विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों की प्रतिभा को उभारें। वहीं, कला के नोडल शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने कहा कि जिले में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, अगर इन्हें समय-समय पर मंच मिलता रहा, तो कई विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन करेंगे।

इस प्रकार बक्सर का शिक्षा जगत अब कला के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बना रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top