BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
19 hours ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

संगठित अपराध के बड़े गिरोह का नालंदा पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

पिकअप वैन पर लदे 20 लाख रुपए मूल्य का एशियन पेंट लूट कर हुए थे फरार, महज 2 घंटे के...

पिकअप वैन पर लदे 20 लाख रुपए मूल्य का एशियन पेंट लूट कर हुए थे फरार, महज 2 घंटे के भीतर लूट गया पेंट व पिकअप वैन बरामद

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय : नालंदा पुलिस ने संगठित अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी की है। यह गिरोह मालवाहक वाहनों की रेकी कर लूटपाट किया करते थे। दरअसल 14 अप्रैल 2025 की मध्य रात्रि गृह में शामिल अपराधियों द्वारा एक एशियन पेंट से लदे पिकअप वैन को लूट लिया था। लूटपाट की यह घटना नालंदा जिले के चेरो थाना क्षेत्र के द्वारिका विगहा के समीप घटी थी। सभी अपराधी एक अल्टो कार पर सवार थे।

अपराधियों ने एशियन पेंट से लदे पिकअप वैन को ओवरटेक कर के हथियार के बल पर लूटा था। और पिकअप वैन को लेकर फरार हो गए थे। वारदात के तत्काल बाद हरकत में आई पुलिस वारदात के तत्काल बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने घटना के महत्व 2 घंटे के भीतर ही लूटे गये एशियन पेंट सहित पिकअप वैन को बरामद कर लिया।

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पिकअप वैन की बरामदगी को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव के बाहर लूट गए पिकअप वैन को बरामद कर लिया।

पंडारक थाने की पुलिस की मदद से सभी पांचो अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने उनके पास से दो कंट्री मेड पिस्टल,पांच एंड्राइड मोबाइल फोन, 8200 नकद, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व चालक से लूट पैन कार्ड एवं उसके ड्राइविंग लाइसेंस को बरामद किया है। लूटे गये एशियन पेंट की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पिकअप वैन का ड्राइवर एशियन पेंट को पटना से लेकर नवादा जा रहा था।

इनकी हुई गिरफ्तारी 1. पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के चालीस कुटवा गांव निवासी हरिनंदन प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार2.पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के भगवतीपुर कटमोर गांव निवासी कन्हाई चौहारी के 22 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार 3. पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गोपाल टोला गांव निवासी सीताराम सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ चंद्र 4. पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज गांव निवासी स्वर्गीय कमल राय के 27 वर्षीय पुत्र पवन कुमार 5. पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के चालीस कुरवा गांव निवासी सूर्य देव साव के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top