BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह पूर्णिया कस्बा की शिक्षिका ज्योति हुई सम्मानित 

‘ पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन...

‘

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बाक्स” के बैनर तले भव्य “टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025” का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कृष्ण कुमार मंटू, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रमुख शिक्षाविद प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, प्रसिद्ध शिक्षाविद और अदम्या अदिति गुरुकुल की संस्थापक डॉ. गुरु रहमान, तथा पटना विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वाणी भूषण ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भवानी शारदे और डॉ निशा पराशर के स्वागत गान से हुआ। कार्यक्रम में दीपिका पांडेय अपने गीत की प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया। जिसने सभागार में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान प्रमुख अतिथियों में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, पटना विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेन्द्र कुमार भी मंचासीन रहे।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन वंदना कुमारी ने किया। कार्यक्रम में देशभर से आए सैकड़ों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल शिक्षकों को सम्मानित करने का एक माध्यम था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों और तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने का भी मंच बना।

मुख्य अतिथि महेश्वर हजारी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा समाज के निर्माण की नींव है। यदि शिक्षक सशक्त होंगे तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होगा। हमें शिक्षकों को तकनीकी संसाधनों से लैस करना होगा ताकि वे नई पीढ़ी को वैश्विक स्तर की शिक्षा दे सकें।”

वहीं, पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि “समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम शिक्षा है। हमें यह समझना होगा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा, तब तक वास्तविक विकास अधूरा रहेगा।”

पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे चरित्र और समाज की दिशा भी तय करते हैं। हमें उनके योगदान को केवल सम्मान समारोहों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि नीति निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि “शिक्षा को हमें सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला हथियार बनाना चाहिए। जब तक हम शिक्षा को सशक्त नहीं बनाएंगे, तब तक समाज में व्यापक परिवर्तन संभव नहीं है।”

शिक्षाविद डॉ. गुरु रहमान ने कहा कि “हर शिक्षक को चाहिए कि वह खुद को समय के साथ अपडेट करे। तकनीक के इस युग में केवल परंपरागत शिक्षा पद्धति से आगे नहीं बढ़ा जा सकता।

मंच के संयोजक डॉ एस के पांडेय ने कहा कि शिक्षा को व्यावहारिक रूप से आत्मसात करना होगा तभी हम एक बेहतर शिक्षित समाज का निर्माण कर पाएंगे. 

 धन्यवाद ज्ञापन  संस्थापक सुरेश कुमार ने किया. 

आयोजक मंडल में रंजू कुमारी, वंदना कुमारी प्रतिमा कुमारी अंजलि सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों को प्रेरित करना, उनके योगदान को समाज के सामने लाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब शिक्षक सशक्त होंगे, तभी समाज सशक्त होगा। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा को हथियार बनाएं, तभी आप और समाज दोनों सशक्त हो सकेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top